23 अक्टूबर 2026, 7:26 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

राज्यपाल बोलीं- लड़की को मां बनाकर मत छोड़ो:गर्लफ्रेंड बनाने में कोई बुराई नहीं, शादी का वादा किया तो पूरा करो

यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि13-14 साल की उम्र में किसी लड़की को मां बनाकर छोड़ना गलत है। गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं है। लेकिन शादी का वादा किया है तो उसे निभाना जरूरी है। युवाओं को पहले आत्मनिर्भर बनना चाहिए, ताकि वे परिवार की जिम्मेदारी उठा सकें। राज्यपाल गुरुवार को लखनऊ में महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक

राज्यपाल बोलीं- लड़की को मां बनाकर मत छोड़ो:गर्लफ्रेंड बनाने में कोई बुराई नहीं, शादी का वादा किया तो पूरा करो
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि13-14 साल की उम्र में किसी लड़की को मां बनाकर छोड़ना गलत है। गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं है। लेकिन शादी का वादा किया है तो उसे निभाना जरूरी है। युवाओं को पहले आत्मनिर्भर बनना चाहिए, ताकि वे परिवार की जिम्मेदारी उठा सकें। राज्यपाल गुरुवार को लखनऊ में महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के 7वें दीक्षांत समारोह में बोल रही थीं। इस दौरान प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी मौजूद थे। समारोह में 2,279 स्टूडेंट्स को डिग्री और डिप्लोमा दिए गए। यूनिवर्सिटी कैंपस में मिनी एक्सपो भी लगाया गया था। राज्यपाल ने कहा था- लड़कियां पढ़ाई के दौरान प्रेग्नेंट हो जाती हैं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने तीन महीने पहले कहा था कि लड़कियां पढ़ाई के दौरान प्रेग्नेंट हो जाती हैं। कइयों को बच्चा भी हो जाता है। उस बच्चे की जिम्मेदारी जानते हैं किस पर जाती है? सरकार पर जाती है। ऐसा पराक्रम आप लोग मत करिए। दूर रहिए इन पराक्रमों से। वह डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के 24वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के तौर पर बोल रही थीं। आनंदी बेन ने कहा था- मैं लव मैरिज के खिलाफ नहीं हूं, आप करिए लव मैरिज। आपको उनसे प्रेम है, उनको आपसे प्रेम है तो शादी करिए। लेकिन, शादी तभी करिए जब आत्मनिर्भर हो जाइए। मेरा बेटा बेंगलुरु पढ़ने गया। मैंने उससे कह दिया था कि अगर कोई लड़की पसंद आए तो बता देना, शादी करा देंगे। उसे कोई पसंद ही नहीं आई।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗