रोटावेटर से कटकर बच्चे का सिर धड़ से अलग:हाथ का पंजा और एक पैर भी कटा, टुकड़ों में लेकर गए परिजन, जौनपुर में शव रखकर प्रदर्शन
जौनपुर में रोटावेटर की चपेट में आए 8 साल के बच्चे का सिर धड़ से अलग हो गया। हादसा इतना भीषण था कि हाथ का पंजा और एक पैर भी कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ने बच्चे का शिर रोटावेटर से निकाला और जमीन पर रखकर मौके से फरार हो गया। बच्चे का शव करीब आधे घंटे तक खेत में ही पड़ा रहा। रास्ते से गुजर रहे एक चरवाहे ने देखा तो परि

जौनपुर में रोटावेटर की चपेट में आए 8 साल के बच्चे का सिर धड़ से अलग हो गया। हादसा इतना भीषण था कि हाथ का पंजा और एक पैर भी कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ने बच्चे का शिर रोटावेटर से निकाला और जमीन पर रखकर मौके से फरार हो गया। बच्चे का शव करीब आधे घंटे तक खेत में ही पड़ा रहा। रास्ते से गुजर रहे एक चरवाहे ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन खेत पहुंचे तो बच्चा दो टुकड़ों में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव की है। देखें 2 तस्वीरें… अब जानें पूरा मामला… जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर मधुपुर गांव निवासी विनोद सरोज पत्नी और 3 बच्चों के साथ रहते हैं। विशाल (8) भाई और बहन में सबसे बड़ा था। दूसरे नम्बर पर उसका भाई रितेश (6) सबसे छोटी बहन मुस्कान (4) है। मृतक विशाल गांव के ही प्राथमिक स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ता था। स्कूल के बाद वह पिता का काम में हाथ भी बटाता था। विनोद खेतों में मजदूरी का काम करते हैं। उसकी अचानक मौत से परिजन सदमे में हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में घटना की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हर कोई इस हादसे पर दुख जता रहा है। परिजनों ने शव लेने से किया इनकार विशाल के परिजनों ने आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और मुआवजा के साथ स्थायी आवास की मांग को लेकर धरने बैठे हैं। मौके पर सीओ मछलीशहर परमानंद कुशवाहा चार थानों की फोर्स मौके पर पहुंची है। सीओ परिजनों को समझाने के लिए जुटे है।
मृतक के बड़े पिता भारत सरोज ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे विशाल की रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गयी। घर से 10 मीटर की दूरी पर सटा हुआ खेत है, उसी में ट्रैक्टर से खेत की जुताई हो रही थी। ट्रैक्टर पर बैठा था। तभी अचानक रोटावेटर के नीचे गिर गया जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया हाथ का पंजा और पैर अलग हो गया। हम लोग घर पर टीवी देख रहे थे गांव का एक व्यक्ति बकरी चरा रहा था उसने शव पड़ा देखा। उसी ने हम लोगों को बताया हादसे की करीब आधे घंटे बाद हम लोगों को जानकारी हुई। सीओ मछलीशहर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि परिजनों की मुआवजा और आवास की मांग है। तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें संत प्रेमानंद पर सवाल उठाने वाले फलाहारी बाबा कौन हैं?:सपा से भाजपा में आए “विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को 5 करोड़ देकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बुलाया गया था।” ये दावा करने वाले श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा उर्फ फलाहारी बाबा अब पलट गए हैं। उन्हें माफी मांगनी पड़ी है।यह पहला मौका नहीं है, जब फलाहारी बाबा बैकफुट पर आए हों। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया तो श्रीकृष्ण जन्मस्थान में भी चढ़ावा चोरी का आरोप लगाया था। पूरी खबर पढ़ें
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
