रेलवे अस्पताल के सुरक्षाकर्मी 3 दिन से धरने पर:प्रयागराज में 6 महीने की सैलरी बकाया, फील्ड ऑफिसर ने दी निकालने की धमकी
प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित रेलवे अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों का वेतन भुगतान को लेकर तीन दिनों से धरना जारी है। छह महीने का वेतन बकाया था, जिसमें दो महीने की सैलरी अब खातों में भेजी गई है।कर्मचारियों का कहना है कि चार महीने का भुगतान अभी बाकी है। पूरा वेतन नहीं मिलने तक उन्होंने धरना खत्म करने से इनकार कर दिया है। सुरक्ष

प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित रेलवे अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों का वेतन भुगतान को लेकर तीन दिनों से धरना जारी है। छह महीने का वेतन बकाया था, जिसमें दो महीने की सैलरी अब खातों में भेजी गई है।कर्मचारियों का कहना है कि चार महीने का भुगतान अभी बाकी है। पूरा वेतन नहीं मिलने तक उन्होंने धरना खत्म करने से इनकार कर दिया है। सुरक्षा कर्मियों ने घर का किराया, बच्चों की फीस और परिवार के दूसरे खर्चों का हवाला देते हुए जल्द पूरा भुगतान करने की मांग की है। वहीं, फील्ड ऑफिसर पर धरना खत्म करने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। छह महीने से नहीं मिला था वेतन सुरक्षा कर्मियों के मुताबिक, उन्हें छह महीने से वेतन नहीं मिला था। धरना शुरू होने के बाद ठेकेदार की ओर से दो महीने की सैलरी खातों में भेजी गई, लेकिन चार महीने का बकाया अभी बाकी है। कर्मचारियों ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया था। किराया, बच्चों की स्कूल फीस और भाई-बहनों की पढ़ाई के लिए पैसे भेजने में परेशानी हो रही है। सुरक्षा कर्मियों का दावा है कि बुधवार सुबह फील्ड ऑफिसर मान सिंह अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने धरना खत्म करने के लिए दबाव बनाया। कर्मचारियों के मुताबिक, धरना खत्म नहीं करने पर पुलिस बुलाकर लात मारकर बाहर निकलवाने और उनकी जगह दूसरे लोगों को काम पर रखने की बात कही गई। PF-ESI नहीं मिलने की भी शिकायत कर्मियों ने SS4 ग्रुप पर पीएफ और ईएसआई का भुगतान नहीं करने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वे लंबे समय से रेलवे अस्पताल में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, लेकिन वेतन के साथ इन सुविधाओं को लेकर भी परेशानी बनी हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि तीन दिन से धरना चल रहा है, लेकिन रेलवे का कोई अधिकारी उनकी समस्या सुनने मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि धरने के दौरान खाने-पीने का इंतजाम भी नहीं है और आसपास के लोग जो मदद करते हैं, उसी से काम चल रहा है। सुरक्षा कर्मियों ने कहा कि चार महीने का बकाया मिलने के बाद ही वे धरना खत्म करेंगे। उन्होंने वेतन भुगतान के साथ पीएफ और ईएसआई की समस्या दूर करने की भी मांग की है।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗

