27 अक्टूबर 2026, 3:20 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
बिजनेस

रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे जयपुर ने नोटिस नंबर 04/2026 के तहत अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए रिवाइज्ड नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान का मकसद 2026-27 सेशन के लिए रेलवे डिविजन और वर्कशॉप में 2,008 ट्रेनिंग स्लॉट भरना है. ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 23 अक्टूबर से शुरू होगा और योग्य उम

रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
स्रोत: ABP NEWS JOBS
शेयर करेंWhatsAppFacebook

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे जयपुर ने नोटिस नंबर 04/2026 के तहत अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए रिवाइज्ड नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान का मकसद 2026-27 सेशन के लिए रेलवे डिविजन और वर्कशॉप में 2,008 ट्रेनिंग स्लॉट भरना है. ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 23 अक्टूबर से शुरू होगा और योग्य उम्मीदवार 22 नवंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक फाॅर्म जमा कर सकते हैं. इन पदों पर अप्लाई करने से पहले एप्लीकेंट को तय एजुकेशनल क्वालीफिकेशन, उम्र सीमा और ट्रेड के हिसाब से तय एलिजिबिलिटी की शर्तों को पूरा करना होगा.

अप्रेंटिस भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी 

इस भर्ती के लिए एप्लीकेंट की उम्र 22 नवंबर 2026 तक 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए. तय नियमों के हिसाब से उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी. यूआर, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये एप्लीकेशन फीस भी भरनी होगी. इसके अलावा एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला के कैंडिडेट्स को फीस में छूट दी गई है. वहीं अगर क्वालिफिकेशन की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड में 10वीं कम से कम 50 प्रतिशत अंक के साथ पास होना जरूरी है. वहीं कैंडिडेट्स के पास बताए गए ट्रेड में एनसीवीटी, एससीवीटी से जारी आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए. इसके अलावा आईटीआई क्वालिफिकेशन उस ट्रेड से मैच होनी चाहिए, जिसके लिए कैंडिडेट अप्लाई कर रहा है. 

किस मंडल में कितने पद?

इस भर्ती के लिए जारी नोटिस के अनुसार 2,008 पदों को जयपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर के अलग-अलग रेलवे मंडलों तथा कारखाने में विभाजित किया गया है. इसमें अजमेर मंडल में 400 से ज्यादा पद, बीकानेर मंडल में 420 से ज्यादा पद, जयपुर मंडल में 400 से ज्यादा पद और जोधपुर मंडल में 600 से ज्यादा पद हैं. इसके अलावा कैरिज वर्कशॉप अजमेर, लोको वर्कशॉप अजमेर, सिग्नल वर्कशॉप अजमेर और जोधपुर कैरिज वर्कशॉप में भी दर्जनों सीटें खाली है. 

ये भी पढ़ें-UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य

बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन 

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह मानी जा रही है कि इसमें उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. इसमें उम्मीदवारों का चयन 10वीं और उनके आईटीआई के अंकों के आधार पर तैयार होने वाली मेरिट लिस्ट से होगा. इसके बाद उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. 

अप्रेंटिस भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आरआरसी जयपुर की www.rrcjaipur.in वेबसाइट पर जाएं. 
  • इसके बाद नोटिस नंबर 04/2026 के तहत एक अप्रेंटिस भर्ती 2026 का लिंक खोलें. 
  • अब रिवाइज्ड नोटिफिकेशन पढ़ें और संबंधित ट्रेड के लिए एलिजिबिलिटी चेक करें. 
  • अब पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें. 
  • इसके बाद जरूरी मांगे गए डॉक्यूमेंट सही फॉर्मेट में अपलोड करें. 
  • अब लागू हो तो एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करें. 
  • इसके बाद फॉर्म को ध्यान से चेक करें और फिर इसे सबमिट कर दें. 
  • लास्ट में फार्म का कंफर्मेशन पेज फ्यूचर के लिए डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें-बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका

समाचार स्रोत

यह खबर ABP NEWS JOBS से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗