भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन आज यानी 22 सितंबर 2026 को गुजरात के केवडिया (एकता नगर) में हो रहा है. समारोह दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस दौरान भारतीय सिनेमा में शानदार योगदान देने वाले कलाकारों और फिल्मकारों को सम्मानित किया.
तमिल फिल्म ब्लू को बेस्ट साउंड डिजाइन के लिए अवॉर्ड मिला. हरि हरा सुदन ने अवॉर्ड लिया.
आनंद एल राय को फिल्म स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए बेस्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड मिला.
बेस्ट फिल्म क्रिटिक का अवॉर्ड संजीव श्रीवास्तव को मिला. फिल्म NDA के लिए मनवीर जसोरोटिया को बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड मिला.
नेशनल अवॉर्ड प्रोग्राम की शुरुआत राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ हुई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कार्यक्रम में पहुंच गई हैं.
पति आदित्य धर संग पहुंचीं यामी गौतम. यामी गोतम ने बताया कि पहली बार नेशनल अवॉर्ड मैं बहुत एक्साइटेड हूं. आर्टिकल 370 ने मुझे वो दिया जो हर एक्टर चाहता है.
रेड कार्पेट पर पहुंचे मनोज मुंतशिर
रेड कार्पेट पर पहुंचे ममूटी
ममूटी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिलने वाला है. वो रेड कार्पेट पर पहुंच गए हैं. उन्होंने इस इवेंट के लिए व्हाइट कलर का आउटफिट कैरी किया.
संजय मिश्रा ने किया रिएक्ट
संजय मिश्रा ने कहा, 'हम एक्टर के लिए ये बहुत बड़ा अवॉर्ड है. अच्छा लग रहा है. मैं अपने सभी चाहनेवालों को और अपने परिवारवालों को शुक्रिया कहना चाहूंगा.'
नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंचे रणदीप हुड्डा
कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
इस साल बॉलीवुड के साथ-साथ रीजनल सिनेमा के कलाकारों को भी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. फिल्म 'चंदू चैंपियन' में मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाने वाले कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलेगा. कार्तिक पहले ही गुजरात पहुंच चुके हैं. समारोह से पहले उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दीदार किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.
View this post on Instagram
यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस
मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को फिल्म 'भ्रमयुगम' में शानदार एक्टिंग के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर चुना गया है. वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार यामी गौतम को दिया जाएगा. उन्होंने फिल्म 'आर्टिकल 370' में खुफिया अधिकारी का किरदार निभाया था. इस रोल के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: 1000 करोड़ी 'राका' ने रचा इतिहास, 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल हुई अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म
'आर्टिकल 370' और 'श्रीकांत' को भी सम्मान
बेस्ट फीचर फिल्म की कैटेगरी में 'आर्टिकल 370' और राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' को सम्मान मिला है. इसके अलावा, रणदीप हुड्डा को फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा. म्यूजिक कैटेगरी में तमिल फिल्म 'अमरण' के लिए जीवी प्रकाश कुमार को बेस्ट संगीत निर्देशक का पुरस्कार मिलेगा. वहीं, 'आर्टिकल 370' के लिए शाश्वत सचदेव को हिंदी सिनेमा में बेस्ट म्यूजिक का अवॉर्ड दिया जाएगा.
पहली बार दिल्ली से बाहर हो रहा समारोह
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन पहली बार केवडिया में नर्मदा नदी के किनारे स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास किया जा रहा है. इस समारोह को दर्शक दोपहर 3 बजे से दूरदर्शन और उसके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकेंगे.
ये भी पढ़ें: पंजाबी फिल्मों का हीरो बना बॉलीवुड का सबसे खूंखार विलेन, पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर, कहानी प्रेम चोपड़ा की




