10 अक्टूबर 2026, 4:39 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका पर भाषण प्रतियोगिता:सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

बरेली कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग ने 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के तहत 'लोकतंत्र के सशक्तीकरण में मतदाता की भूमिका' विषय पर भाषण प्रतियोगिता कराई। इसमें 100 से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और लोकतांत्रिक मूल्यों, वोट के महत्व तथा जागरूक नागरिक की भूमिका पर विचार रखे। प्रतियोगिता का मकसद छात्रों में मतदान के प्रति जागरूकता ब

लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका पर भाषण प्रतियोगिता:सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बरेली कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग ने 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के तहत 'लोकतंत्र के सशक्तीकरण में मतदाता की भूमिका' विषय पर भाषण प्रतियोगिता कराई। इसमें 100 से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और लोकतांत्रिक मूल्यों, वोट के महत्व तथा जागरूक नागरिक की भूमिका पर विचार रखे। प्रतियोगिता का मकसद छात्रों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। वक्ताओं ने निष्पक्ष मतदान, शत-प्रतिशत भागीदारी और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि वोट देना सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का अहम तरीका है। इस मौके पर विभाग प्रभारी प्रो. मोहन भूषण कल्हंस, प्रो. गजेंद्र पाल सिंह, डॉ. रूपाली टंडन, श्री कैलाश चंद्र, श्री जुगल किशोर, डॉ. नीरज सक्सेना, डॉ. आसना कुरैशी, डॉ. योगेश कुमार पांडे, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. चित्रेंदु जी, डॉ. उन्नति और डॉ. देवदत्त सहित शिक्षक मौजूद थे।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗