लक्ष्मी नारायण मंदिर में दीपोत्सव:श्रद्धालुओं ने जलाए दीप, भजन संध्या और चालीसा पाठ के बाद महाआरती
बरेली में गली आला हजरत स्थित प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर में अखंड भारत गौरव ट्रस्ट की ओर से दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भजन संध्या और हनुमान चालीसा पाठ से हुई। इसके बाद आरती की गई। ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री लवलीन कपूर ने बताया कि दीपदान कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग अपने घर से पांच-पांच दीपक लेकर आए और

बरेली में गली आला हजरत स्थित प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर में अखंड भारत गौरव ट्रस्ट की ओर से दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भजन संध्या और हनुमान चालीसा पाठ से हुई। इसके बाद आरती की गई। ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री लवलीन कपूर ने बताया कि दीपदान कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग अपने घर से पांच-पांच दीपक लेकर आए और उन्हें मंदिर परिसर में जलाया। इसके बाद महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक अनिल मुनि, राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सक्सेना, संरक्षक सुरेंद्र लाला, रमेश अग्रवाल एडवोकेट, मुकेश कपूर, महानगर टीम के संजीव अग्रवाल, प्रदीप रस्तोगी, गिरीश श्रीवास्तव और दीपांशु रस्तोगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
