लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की बदहाली के बाद NHAI RO का तबादला:विशाल गौतम जम्मू-कश्मीर भेजे गए, अब्दुल बासित होंगे नए क्षेत्रीय अधिकारी
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने और जगह-जगह गड्ढे मिलने के बाद NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी (RO) विशाल गौतम का तबादला कर दिया गया है। उन्हें जम्मू-कश्मीर भेजा गया है। उनकी जगह अब्दुल बासित को नया क्षेत्रीय अधिकारी बनाया गया है। वह जल्द पदभार संभालेंगे। एक्सप्रेसवे की खराब स्थिति को लेकर NHAI की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। इसके

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने और जगह-जगह गड्ढे मिलने के बाद NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी (RO) विशाल गौतम का तबादला कर दिया गया है। उन्हें जम्मू-कश्मीर भेजा गया है। उनकी जगह अब्दुल बासित को नया क्षेत्रीय अधिकारी बनाया गया है। वह जल्द पदभार संभालेंगे। एक्सप्रेसवे की खराब स्थिति को लेकर NHAI की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। इसके बाद एक्सप्रेसवे से जुड़े अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू हुई थी। इससे पहले प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल प्रकाश वर्मा को हटाकर बरेली में तैनात नवरत्न को नया PD बनाया गया था। तबादले को लेकर अलग-अलग दावे विशाल गौतम के सहकर्मी उनके तबादले को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बता रहे हैं। हालांकि, विभागीय सूत्रों के मुताबिक एक्सप्रेसवे की खराब स्थिति को लेकर हुई किरकिरी के बाद RO स्तर पर बदलाव की चर्चा पहले से चल रही थी। ऐसे में विशाल गौतम के तबादले को एक्सप्रेसवे मामले के बाद हुई कार्रवाई से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗