8 नवंबर 2026, 2:42 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

लखनऊ में NTPC ने मनाया 52वां स्थापना दिवस:2032 तक 149 गीगावाट क्षमता का लक्ष्य, पांच दशक से अधिक की उपलब्धियों पर चर्चा

लखनऊ एनटीपीसी के उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय (एनआरएचक्यू) में शनिवार को कंपनी का 52वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर ध्वजारोहण के साथ एनटीपीसी गीत गाया गया। कार्यक्रम में कंपनी की पांच दशक से अधिक की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। एनटीपीसी का 2032 तक अपनी क्षमता बढ़ाकर 149 गीगावाट करने का लक्ष्य है। 1975 में हुई थ

लखनऊ में NTPC ने मनाया 52वां स्थापना दिवस:2032 तक 149 गीगावाट क्षमता का लक्ष्य, पांच दशक से अधिक की उपलब्धियों पर चर्चा
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखनऊ एनटीपीसी के उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय (एनआरएचक्यू) में शनिवार को कंपनी का 52वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर ध्वजारोहण के साथ एनटीपीसी गीत गाया गया। कार्यक्रम में कंपनी की पांच दशक से अधिक की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। एनटीपीसी का 2032 तक अपनी क्षमता बढ़ाकर 149 गीगावाट करने का लक्ष्य है। 1975 में हुई थी स्थापना क्षेत्रीय प्रमुख (मानव संसाधन) रूमा डे शर्मा ने एनटीपीसी का ध्वज फहराया। उन्होंने वर्ष 1975 में सिंगरौली में पहली परियोजना की स्थापना से लेकर 91,668 मेगावाट की स्थापित क्षमता वाली महारत्न कंपनी बनने तक के सफर को साझा किया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी का लक्ष्य वर्ष 2032 तक अपनी क्षमता बढ़ाकर 149 गीगावाट करने का है। इसके लिए नवीकरणीय ऊर्जा विकास और नई तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बताया कि उत्तरी क्षेत्र ने 4 नवंबर तक 69,964.63 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया है। यह एनटीपीसी समूह के कुल उत्पादन का 24.9 प्रतिशत है। क्षेत्र ने 75 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) भी हासिल किया है। सिंगरौली और मेजा में बढ़ेगी उत्पादन क्षमता आगामी योजनाओं में 1600 मेगावाट की सिंगरौली स्टेज-III विस्तार परियोजना, 2400 मेगावाट की मेजा विस्तार परियोजना और उत्तर प्रदेश में 1000 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाएं शामिल हैं। पर्यावरण संरक्षण के तहत अक्टूबर तक उत्तरी क्षेत्र में 2.38 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं। वहीं, राख का 86.12 प्रतिशत उपयोग किया गया है। कार्यक्रम में सीएसआर गतिविधियों के तहत उत्तरा क्लब की ओर से एक वृद्धाश्रम को आवश्यक सामग्री दी गई। लेडीज क्लब की समिति के सदस्यों की मौजूदगी में बुजुर्गों को, फल और नाश्ते के पैकेट वितरित किए गए।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗