1 नवंबर 2026, 10:36 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया:सरदार पटेल पर प्रश्नोत्तरी में 26 छात्राओं ने हिस्सा लिया, विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए गए

सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ संकल्प, साहस और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में उनकी भूमिका हमेशा याद रखी जाएगी। इसी संदेश के साथ शनिवार को नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग और 19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी विंग के सहयोग म

लखनऊ में कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया:सरदार पटेल पर प्रश्नोत्तरी में 26 छात्राओं ने हिस्सा लिया, विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए गए
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ संकल्प, साहस और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में उनकी भूमिका हमेशा याद रखी जाएगी। इसी संदेश के साथ शनिवार को नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग और 19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी विंग के सहयोग में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें सरदार पटेल के जीवन पर आधारित 25 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 26 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही छात्राओं और शिक्षकों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। सरदार पटेल के जीवन पर चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। एनसीसी कैडेट आस्था त्रिपाठी, प्रीति कुमारी और निकिता सिंह ने उनके जीवन, व्यक्तित्व और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन संगठन, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण का उदाहरण है। एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्य प्रो. मंजुला उपाध्याय ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकजुट करने के साथ आर्थिक व्यवस्था में सुधार के लिए भी प्रयास किए। राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी को भारत की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। संयोजक एवं दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. मनमीत कौर सोढ़ी ने कहा कि सरदार पटेल की राजनीतिक इच्छाशक्ति और राष्ट्र की अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता बारडोली सत्याग्रह और ऑपरेशन पोलो जैसे अभियानों में दिखाई देती है। उनके नेतृत्व ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा देने के साथ देश के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर अखिल भारतीय विश्व मांगल्य सभा की प्रचारिका पूजा देशमुख विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। प्रमाण पत्र देकर विजेताओं का सम्मान प्रतियोगिता में प्रियंका गुप्ता और शगुन कदीमी वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नीशू, सिद्धि वर्मा और सोनाली पाल द्वितीय तथा निकिता सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। पलक सिंह, निधि बाजपेई, अंशिका सिंह और रेशम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗