8 नवंबर 2026, 2:34 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

लखनऊ में गोमती तट पर छठ घाट की तैयारियां पूरी:110 जगहों पर पूजा की तैयारी, घाटों पर फागिंग की व्यवस्था; पानी की सफाई भी कराई

लखनऊ के गोमती तट पर छठ महापर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। लक्ष्मण मेला मैदान स्थित छठ घाट पर साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट का काम लगभग पूरा हो चुका है। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से 15 और 16 नवंबर को 43वें छठ महापर्व का आयोजन किया जाएगा। घाट को भव्य रूप देने के लिए टेंट, लाइटिंग और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अखिल भारतीय

लखनऊ में गोमती तट पर छठ घाट की तैयारियां पूरी:110 जगहों पर पूजा की तैयारी, घाटों पर फागिंग की व्यवस्था; पानी की सफाई भी कराई
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखनऊ के गोमती तट पर छठ महापर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। लक्ष्मण मेला मैदान स्थित छठ घाट पर साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट का काम लगभग पूरा हो चुका है। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से 15 और 16 नवंबर को 43वें छठ महापर्व का आयोजन किया जाएगा। घाट को भव्य रूप देने के लिए टेंट, लाइटिंग और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने शुक्रवार को छठ घाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि घाट की पेंटिंग और सुंदरीकरण का काम लगभग पूरा है। बाकी छोटे-मोटे काम भी जल्द पूरे कर लिए जाएंगे। गोमती नदी के पानी की सफाई भी कराई गई है। घाटों को बेहतर बनाने की जिला प्रशासन से अपील प्रभुनाथ राय ने बताया कि लखनऊ में करीब 110 स्थानों पर छठ पूजा होती है। इसके लिए जिला प्रशासन, नगर निगम और विभिन्न विभागों से संपर्क कर सभी घाटों पर बेहतर व्यवस्था करने की अपील की है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, जल पुलिस और नागरिक पुलिस की तैनाती, गोमती में स्टीमर, घाटों पर फागिंग और रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। मालिनी अवस्थी समेत 100 कलाकार देंगे प्रस्तुति छठ महापर्व का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले अर्घ देकर करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री एके शर्मा और महापौर सुषमा खर्कवाल समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। 13 नवंबर से शुरू होगा चार दिवसीय पर्व 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। पद्मश्री मालिनी अवस्थी मुख्य कलाकार के रूप में प्रस्तुति देंगी। 100 से अधिक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा। छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी। 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सुबह 8 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗