11 अक्टूबर 2026, 5:42 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय घेरा:बैरिकेडिंग पर चढ़ीं, बोलीं- बच्चों को रोजगार नहीं, वैकेंसी नहीं

लखनऊ में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के लिए महिला कार्यकर्ता हजरतगंज स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस पर एकत्र हुईं। यहां से नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं। महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए और महिलाओं के सम्मान का मुद्दा उठाया। भाजपा ने राहुल गांधी और प्रियंका

लखनऊ में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय घेरा:बैरिकेडिंग पर चढ़ीं, बोलीं- बच्चों को रोजगार नहीं, वैकेंसी नहीं
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखनऊ में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के लिए महिला कार्यकर्ता हजरतगंज स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस पर एकत्र हुईं। यहां से नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं। महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए और महिलाओं के सम्मान का मुद्दा उठाया। भाजपा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर गलत दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। कांग्रेस कार्यालय के बाहर महिलाओं ने जमीन पर बैठकर तालियां बजाईं और नारेबाजी की। कुछ महिलाएं बैरिकेडिंग पर चढ़ गईं। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर भी फाड़े। प्रदर्शन में शामिल सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के सड़रौना की सुषमा देवी ने बताया कि उन्हें प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कहा गया था। हालांकि, उन्हें यह स्पष्ट नहीं था कि प्रदर्शन किस मुद्दे पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को रोजगार नहीं मिल रहा है, वैकेंसी नहीं निकल रही हैं और महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने इन मुद्दों पर भी नाराजगी जताई। प्रदर्शन की 4 तस्वीरें देखिए… महिला पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा भाजपा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में महिला पार्षदों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी SIR के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। इसी के विरोध में पार्टी ने प्रदर्शन किया। सरोज कुशवाहा बोलीं- कांग्रेस ने नारी शक्ति का अपमान किया भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस का रवैया दोहरा है। महिला मोर्चा महिलाओं के स्वाभिमान और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगा। सरोज कुशवाहा ने कांग्रेस के एक सांसद पर महिलाओं और लड़कियों से जुड़े मामलों में बचाव करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े मामलों में गंभीरता से कार्रवाई होनी चाहिए और न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए विरोध जारी रखेगा। ………. ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में चौथी मंजिल से गिरकर कैफे संचालक की मौत:अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, मां ने गर्लफ्रेंड पर लगाया हत्या का आरोप लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में चौथी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात 10 बजे की है। युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। परिजनों ने उसकी गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस धक्का देने समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना बालू अड्डे के पास स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की है। युवक यहां रहता था और कैफे चलाता था। पढ़िए पूरी खबर…
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗