7 नवंबर 2026, 3:08 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

लखनऊ-राजस्थान के बीच बड़ी ट्रेड की तैयारी:IPL ऑक्शन से पहले 3-4 खिलाड़ी बदल सकते हैं; राजस्थान को पेसर, लखनऊ को बल्लेबाज की तलाश

IPL की दो फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बड़ी ट्रेड डील होने की संभावना है। दोनों टीमें 3 से 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर बातचीत कर रही हैं। यह डील एक बल्लेबाज और तेज गेंदबाज के इर्द-गिर्द तैयार की जा रही है। फ्रेंचाइजी सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान की टीम लखनऊ के एक तेज गेंदबाज को ट्रेड करना चाहती है।

लखनऊ-राजस्थान के बीच बड़ी ट्रेड की तैयारी:IPL ऑक्शन से पहले 3-4 खिलाड़ी बदल सकते हैं; राजस्थान को पेसर, लखनऊ को बल्लेबाज की तलाश
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
IPL की दो फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बड़ी ट्रेड डील होने की संभावना है। दोनों टीमें 3 से 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर बातचीत कर रही हैं। यह डील एक बल्लेबाज और तेज गेंदबाज के इर्द-गिर्द तैयार की जा रही है। फ्रेंचाइजी सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान की टीम लखनऊ के एक तेज गेंदबाज को ट्रेड करना चाहती है। वहीं लखनऊ बदले में राजस्थान के एक या दो बल्लेबाजों और ऑलराउंडर को शामिल कर सकता है। खिलाड़ियों का नाम सामने नहीं आया राजस्थान की नजर उस गेंदबाज पर है, जिसने लखनऊ के लिए पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके अलावा लखनऊ का एक स्पिनर भी इस ट्रेड का हिस्सा बन सकता है। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच अभी खिलाड़ियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। हालांकि ट्रेड पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है और डील को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लखनऊ को बल्लेबाजी मजबूत करनी है लखनऊ ने 27 करोड़ के पंत को दिल्ली भेजा था इससे पहले लखनऊ ने पिछले सीजन के कप्तान ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड किया था। वे 15 करोड़ रुपए की फीस में दिल्ली से जुड़े। इसके बदले कुलदीप यादव 13.50 करोड़ रुपए की मौजूदा फीस पर दिल्ली से लखनऊ की टीम में शामिल हुए। ऋषभ पंत IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें लखनऊ ने IPL 2025 के ऑक्शन में रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसकी पूरी खबर पढ़ें… ---------------------- IPL ट्रेड से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… CSK और SRH के बीच 4 खिलाड़ियों की ट्रेड डील:IPL ऑक्शन से पहले लिविंगस्टोन-जैक एडवर्ड्स चेन्नई पहुंचे; खलील-एलिस हैदराबाद में शामिल IPL 2027 ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ट्रेड डील हुई है। इस डील में 4 खिलाड़ी शामिल हैं। हैदराबाद से खेलने वाले इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स चेन्नई की टीम में शामिल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗