लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट पर समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन:संगीत रागी का पुतला फूंका यादव समाज के अपमान का आरोप , प्रोफेसर पद से हटाने की मांग किया
लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर 3 पर समाजवादी छात्र सभा का विरोध प्रदर्शन। दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर संगीत रागी का पुतला जलाया और उनकी तस्वीर को पैरों से रौंदा । विश्वविद्यालय के छात्र और छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जातीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया। जैसे ही पुतला जला मौके पर मौजूद पुलिस उसे लेकर भाग गई। प

लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर 3 पर समाजवादी छात्र सभा का विरोध प्रदर्शन। दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर संगीत रागी का पुतला जलाया और उनकी तस्वीर को पैरों से रौंदा । विश्वविद्यालय के छात्र और छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जातीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया। जैसे ही पुतला जला मौके पर मौजूद पुलिस उसे लेकर भाग गई। प्रदर्शन कर रहे आदित्य ने कहा कि संगीत रागी समाजवादी पार्टी के सम्मानित प्रवक्ता पर जातिगत टिप्पणी किया है। यह टिप्पणी यादव समाज को लेकर की गई है। यह सिर्फ व्यक्ति विशेष पर नहीं बल्कि पूरे समाज से अभद्रता है। हम लोग किसी भी स्थिति में सपा नेता मनोज काका और उन पर की गई जातीय टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी व्यक्ति की छोटी सोच और मानसिक दिवालियापन का परिणाम है। अमित यादव ने कहा कि संगीत रागी जैसे लोग कुंठित विचारधारा के हैं। इन्हें सबसे पहले प्रोफेसर के पद से हटाया जाए। जिस व्यक्ति की सोच अच्छी नहीं है वह छात्रों को अच्छी शिक्षा कैसे दे सकता है। हमारी मांग है कि पूरे यादव समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इससे पहले ओम प्रकाश राजभर ने इसी प्रकार की टिप्पणी किया था। वहीं मौजूदा समय में कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री ने भी भगवान श्री कृष्ण का अपमान करने का काम किया है। जिस प्रकार से 2027 का चुनाव करीब आ रहा है वैसे ही यादव समाज को अपमान करने का चलन बढ़ गया है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗


