4 नवंबर 2026, 6:34 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

लखनऊ से जेद्दा और मदीना के लिए सीधी उड़ान शुरू:सऊदी अरब के 3 शहरों से जुड़ा एयरपोर्ट, सप्ताह में 5 दिन जेद्दा-मदीना के लिए फ्लाइट

लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सऊदी अरब के लिए हवाई कनेक्टिविटी बढ़ेगी। लो-कॉस्ट एयरलाइन फ्लाईएडील बुधवार (4 नवंबर) से लखनऊ-जेद्दा के बीच सीधी उड़ान शुरू करेगी। इसके साथ ही लखनऊ से मदीना के लिए भी सीधी हवाई सेवा शुरू की जा रही है। दम्माम के लिए पहले से उड़ानें संचालित हैं। इससे उमरा करने जाने वाले यात्रियों, प्

लखनऊ से जेद्दा और मदीना के लिए सीधी उड़ान शुरू:सऊदी अरब के 3 शहरों से जुड़ा एयरपोर्ट, सप्ताह में 5 दिन जेद्दा-मदीना के लिए फ्लाइट
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सऊदी अरब के लिए हवाई कनेक्टिविटी बढ़ेगी। लो-कॉस्ट एयरलाइन फ्लाईएडील बुधवार (4 नवंबर) से लखनऊ-जेद्दा के बीच सीधी उड़ान शुरू करेगी। इसके साथ ही लखनऊ से मदीना के लिए भी सीधी हवाई सेवा शुरू की जा रही है। दम्माम के लिए पहले से उड़ानें संचालित हैं। इससे उमरा करने जाने वाले यात्रियों, प्रवासियों और व्यापारियों को सहूलियत मिलेगी। फ्लाईएडील की जेद्दा सेवा सोमवार, बुधवार और रविवार को संचालित होगी। वहीं, मदीना के लिए गुरुवार और शनिवार को उड़ान उपलब्ध रहेगी। दम्माम के लिए मंगलवार और शुक्रवार को पहले से संचालित उड़ानें जारी रहेंगी। धार्मिक यात्रियों और प्रवासियों को फायदा नई उड़ानों से उमरा और अन्य धार्मिक यात्राओं पर सऊदी अरब जाने वाले यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। सऊदी अरब में काम करने वाले भारतीय प्रवासियों और उनके परिवारों को भी फायदा होगा। इसके अलावा व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सऊदी अरब के तीन शहरों से सीधी कनेक्टिविटी लखनऊ एयरपोर्ट से अब जेद्दा, मदीना और दम्माम के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध होंगी। इससे उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सऊदी अरब जाने के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗