3 अक्टूबर 2026, 5:44 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

लखीमपुर-खीरी के पिकअप की टक्कर में बाइक सवार की मौत:सिसैया खुर्द के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसा हुआ। सिसैया खुर्द से सिसैया चौराहा मार्ग पर पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें 22 साल के बाइक सवार नेकराम की मौत हो गई। मृतक नेकराम सिसैया खुर्द निवासी रामगोपाल का बेटा था। वह अपनी बाइक से सिसैया खुर्द से सिसैया चौराहा जा रहा था। तभी सामने से आ रही पिकअप ने उसे

लखीमपुर-खीरी के पिकअप की टक्कर में बाइक सवार की मौत:सिसैया खुर्द के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसा हुआ। सिसैया खुर्द से सिसैया चौराहा मार्ग पर पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें 22 साल के बाइक सवार नेकराम की मौत हो गई। मृतक नेकराम सिसैया खुर्द निवासी रामगोपाल का बेटा था। वह अपनी बाइक से सिसैया खुर्द से सिसैया चौराहा जा रहा था। तभी सामने से आ रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। नेकराम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर धौरहरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल नेकराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नेकराम दो मासूम बेटियों का पिता था और परिवार का इकलौता सहारा था। उसकी मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗