लखीमपुर में 10-फीट का अजगर युवक के गले में लिपटा:हाथ को भी 15 मिनट तक जकड़े रहा, यूपी के 14 जिलों में 42% से 75% कम बारिश
यूपी के लखीमपुर-खीरी में अजगर ने युवक पर हमला कर दिया। 10 फीट लंबे अजगर ने खेत में काम करते वक्त युवक का हाथ जकड़ लिया। फिर गले में लिपट गया। युवक ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को युवक से अलग किया गया। हमले में युवक के बाएं हाथ में चोटें आई हैं। इधर, यूपी में मानूसन कमजोर पड़ने लगा है। राजस्थान से

यूपी के लखीमपुर-खीरी में अजगर ने युवक पर हमला कर दिया। 10 फीट लंबे अजगर ने खेत में काम करते वक्त युवक का हाथ जकड़ लिया। फिर गले में लिपट गया। युवक ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को युवक से अलग किया गया। हमले में युवक के बाएं हाथ में चोटें आई हैं। इधर, यूपी में मानूसन कमजोर पड़ने लगा है। राजस्थान से इसकी विदाई की शुरुआत हो चुकी है। धीरे-धीरे यह यूपी से भी विदा हो जाएगा। सीजन में अब तक 14 जिलों में बारिश का कोटा अब भी अधूरा है। सबसे कम बारिश देवरिया (75%), कुशीनगर (69%), कानपुर देहात (63%) और भदोही (60%) में हुई। हालांकि, पहाड़ों पर हुई जोरदार बारिश के बाद यूपी में कई नदियां उफान पर हैं। ललितपुर में बेतवा का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। तेज बहाव के बीच लोग बड़ी गाड़ियों से पुल पार कर रहे हैं। उन्नाव में गलियों में नावें चल रही हैं। बाराबंकी में रविवार शाम बारिश के पानी से भरे गड्ढे में नहाते समय तीन बच्चे डूब गए। तीनों की मौत हो गई। सोमवार सुबह से पूरे प्रदेश में मौसम साफ है। तेज धूप खिली हुई है। बीच-बीच में बादल भी छा रहे। आज प्रदेश में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, स्थानीय बादलों से कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है- बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से 23 सितंबर को पूर्वी और 24 सितंबर को पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बन गया है। यह आगे चलकर मजबूत होगा और ओडिशा-आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ेगा। इससे वापस लौटता मानसून 23 से 25 सितंबर के बीच पूरे यूपी में फिर से बरसेगा। बाढ़ की तस्वीरें देखिए… यूपी में बारिश-बाढ़ के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗