31 अक्टूबर 2026, 4:44 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों ऑरा टूर को लेकर चर्चा में हैं. उनका पहला कॉन्सर्ट दिल्ली में 30 अक्तूबर को जेएलएन स्टेडियम में आयोजित किया गया. इसमें 70,000 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ पहुंची. इस कॉन्सर्ट के लिए खास इंतजाम किए गए थे. वहीं फैंस भी काफी खुश नजर आए. इस कॉन्सर्ट में सिंगर ने

'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों ऑरा टूर को लेकर चर्चा में हैं. उनका पहला कॉन्सर्ट दिल्ली में 30 अक्तूबर को जेएलएन स्टेडियम में आयोजित किया गया. इसमें 70,000 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ पहुंची. इस कॉन्सर्ट के लिए खास इंतजाम किए गए थे. वहीं फैंस भी काफी खुश नजर आए. इस कॉन्सर्ट में सिंगर ने फिल्म 'सतलुज' के विवाद पर प्रतिक्रिया दी और सरकार के साथ ही सीबीएफसी पर निशाना साधा.

दिलजीत दोसांझ का सोशल मीडिया पर लाइव कॉन्सर्ट से वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें एक्टर और सिंगर 'सतलुज' फिल्म विवाद को लेकर कहते हैं कि पंजाबियों को लड़ाइयां लड़ना मत सिखाओ. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

'सतलुज' विवाद पर बोले दिलजीत

दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट से एक और बड़ा स्टेटमेंट दिया. उन्होंने जसवंत सिंह खालड़ा पर बनी फिल्म 'सतलुज' को लेकर गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए सरकार और सीबीएफसी पर निशाना साधते हुए कहा, 'पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी है. जसवंत सिंह खालड़ा मजाक उड़ा रहे हैं, जिसने कितनी लड़ाइयां लड़ी. हमने उस फिल्म के लिए बहुत लंबे समय तक लड़ाई लड़ी. मैं चुप रहता हूं, मैं सबसे प्यार करता हूं. अगर कोई हमसे नफरत करता है, तो कोई बात नहीं; हमारी तरफ से तो सबके लिए सिर्फ प्यार है.'

Diljit Dosanjh hits back hard at the Modi govt and CBFC from his Delhi concert stage: “Don’t teach Punjabis how to fight battles. The film you stood on stage and mocked—Jaswant Singh Khalra ji’s film (Satluj). we fought for a very long time for that film. I stay quiet, I love everyone. If someone hates us, no problem, from our side it’s only love for everyone!” From 120+ censor cuts to blocking its release, they tried everything to bury the Jaswant Singh Khalra story. Diljit’s voice just proved the truth can’t be silenced. 👑🔥

— Rajat Jain (@RajatJain) October 30, 2026

दिलजीत दोसांझ बोले- 'मैं हूं पंजाब...'

दिलजीत दोसांझ ने अपने पहले कॉन्सर्ट को लेकर कहा, 'मेरा पहला शो है ये और इसे रोकने की बहुत कोशिश हुई. मुझे रोकने की बहुत कोशिश हुई. लेकिन फिर भी मैं इंडिया में 20 दिसंबर तक हूं. कोई रोककर दिखाए. बाकी सारे शोज करके ही जाऊंगा. मैं हूं पंजाब.' 

Absolute dominance. 👑🔥 “Many tried to stop this first show, but I’m here in India until December 20th, try and stop me now!” Diljit Dosanjh shuts down critics from the stage before declaring “I am Punjab” to a roaring stadium. @diljitdosanjh https://t.co/2CiaLJWG94

— Rajat Jain (@RajatJain) October 30, 2026

कॉन्सर्ट में पहुंची 70,000 लोगों की भीड़

ANI से बातचीत में दिलजीत के एक फैन ने बताया कि वो इस शो के लिए काफी एक्साइटेड है और वो इसे अटेंड करने के लिए लेह लद्दाख से अया था. इस बातचीत में दिलजीत के फैन ने बताया, 'मैं लेह लद्दाख से वॉलेंटरी करने के लिए आया हूं और इस कॉन्सर्ट के लिए काफी एक्सइटेड हूं. इसमें 70 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे. एनर्जी और क्राउड सबकुछ मैजिकल है.'

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗