मुंबई के सबसे प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में हर साल गणेश चतुर्थी के अवसर भारी भीड़ देखने को मिलती है. आम भक्तों से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स तक, हर कोई बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहा है. हाल ही में मनोरंजन जगत के कई सितारे लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंचे. लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे सेलेब्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
रणवीर सिंह ने लिया बप्पा का आशीर्वाद
अभिनेता रणवीर सिंह भी लालबागचा राजा के दर्शन करने और भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचे. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर रणवीर पारंपरिक सफेद कुर्ते और पजामे में नंगे पैर पंडाल पहुंचे और अंदर जाते समय काफी खुश दिखे. इस दौरान उन्होंने पंडाल में मौजूद फैंस से भी हाथ मिलाया.
पंडाल के अंदर भी एक्टर रणवीर सिंह प्रार्थना में ध्यान लगाते हुए फैंस का अभिवादन करते रहे. आशीर्वाद लेने के बाद रणवीर अपनी कार की ओर बढ़े. जाते समय भी एक्टर ने अपने फैंस को बाय कहा और उनमें से कई लोगों से हाथ मिलाया.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें:- Box Office: फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का 4.30 बजे का कलेक्शन
रितेश-जेनेलिया और दीपशिखा-धीरज ने किए दर्शन
अभिनेता रितेश देशमुख अपनी पत्नी व अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा के साथ लालबागचा राजा के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंचे. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, कपल बेहद सादगी भरे पारंपरिक अंदाज में भक्तों की भीड़ के बीच एक-दूसरे का हाथ थामे पंडाल में पहुंचे.
वहीं, अभिनेता जैकी भगनानी की बहन और प्रोड्यूसर दीपशिखा देशमुख अपने पति व विधायक धीरज देशमुख के साथ प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची. दोनों ने पारंपरिक वेशभूषा में लालबागचा राजा के दरबार में हाजिरी लगाई और बप्पा का आशीर्वाद लिया. दर्शन करने के साथ कपल ने पैप्स को पोज दिए. इस दौरान एक खास मूवमेंट कैप्चर हुआ, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया.
View this post on InstagramA post shared by Dhiraj Vilasrao Deshmukh (@dhirajvilasraodeshmukh)
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दीपशिखा के चेहरे पर कई जगह सिंदूर लग गया था, जिसे धीरज ठीक करते नजर आए. जो फैंस के दिलों को भा गया.
अभिषेक कुमार और प्रिंस नरूला भी पहुंचे
इसी कड़ी में अभिनेता अभिषेक कुमार और प्रिंस नरूला को लालबागचा राजा के दरबार में देखा गया. दोनों पारंपरिक लुक में खुशी से बप्पा के दर्शन करने जा रहे हैं. वहीं, दूसरे वीडियो में वे बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लंबी लाइन में लगे हुए हैं. अभिनेत्री संदीपा धर भी बप्पा के दरबार में दर्शन करने पहुंची. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इस बात की पुष्टि की.
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रही हैं और बप्पा का आशीर्वाद ले रही हैं. अभिनेत्री ने लिखा, लालबागचा राजा.
View this post on Instagram
दिशा वकानी ने परिवार संग किए दर्शन
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम लोकप्रिय अभिनेत्री दिशा वकानी (दयाबेन) अपने परिवार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में बप्पा के दर्शन करने पहुंची थीं. दिशा वकानी गुलाबी रंग की पारंपरिक साड़ी में नजर आईं. उन्होंने अपना चेहरा मास्क से ढका हुआ था ताकि वह मीडिया और भीड़भाड़ से बच सकें.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें:-'शर्म की बात है...', गानों में क्रेडिट चोरी पर अमाल मलिक का छलका दर्द, कहा- मुझे कंट्रोवर्सी की जरुरत नहीं




