1 नवंबर 2026, 8:54 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'

नितेश तिवारी निर्देशित और रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण राइज ऑफ ए लेजेंड’ साल की सबसे बड़ी और मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस फिल्म को लेकर दुनियाभर के फैंस में एक्साइटमेंट है. इन सबके बीच हाल ही में लॉस एंजिल्स में फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर रखा ग

लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

नितेश तिवारी निर्देशित और रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण राइज ऑफ ए लेजेंड’ साल की सबसे बड़ी और मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस फिल्म को लेकर दुनियाभर के फैंस में एक्साइटमेंट है. इन सबके बीच हाल ही में  लॉस एंजिल्स में फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर रखा गया था. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म को इंटरनेशनल क्रिटिक्स और रिव्यू करने वालों की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. क्रिटिक्स ने फिल्म के शानदार विजुअल्स, ग्रैंड स्केल और दर्शकों को बांधे रखने वाले सिनेमैटिक एक्सपीरियंस की  जमकर तारीफ की है. 

इंटरनेशनल क्रिटिक्स ने की 'रामायण' की तारीफ
बता दें कि लॉस एंजिल्स में हुए ग्लोबल प्रीमियर के बाद कई क्रिटिक्स ने फिल्म को लेकर अपने रिव्यू शेयर किए हैं. कई ने फिल्म को 10 में से 9 तक की रेटिंग दी है.  ‘स्क्रीन्ड एंड स्कोर्ड’ ने फिल्म को 10 में से 9 रेटिंग देते हुए इसे एक 'अमेजिंग सिनेमैटिक एक्सपीरियंस” बताया और दोबारा देखने की एक्साइटमेंट भी जाहिर की.

 

          View this post on Instagram                      

A post shared by Screened & Scored 📽 (@screened_scored)

वहीं, ‘रामाज स्क्रीन’ ने भी फिल्म को 10 में से 9 रेटिंग दी. उन्होंने इसे “शानदार” और “इस साल के सबसे यादगार सिनेमाई अनुभवों में से एक” बताया. साथ ही इसे एक “ग्रैंड सिनेमैटिक प्रेजेंटेशन” भी कहा. 

‘स्क्रीनरेंट’ ने फिल्म को 10 में से 7 रेटिंग दी. उनके मुताबिक, ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ शानदार विजुअल्स वाली एक बेहतरीन महागाथा है, जिसे बड़े से बड़े पर्दे पर देखना बिल्कुल बनता है.

वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर पब्लिकेशन ‘इंडीवायर’ ने भी फिल्म को 10 में से 7 रेटिंग दी. उनके रिव्यू का टाइटल था, ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड रिव्यू: भारत की राष्ट्रीय महागाथा को मिला भव्य सिनेमाई रूप.’ इस रिव्यू में फिल्म के बड़े स्तर और शानदार सिनेमाई प्रेजेंटेशन की सराहना की गई.

 

‘Ramayana: Rise of a Legend’ Review: India’s National Epic Gets a Fittingly Massive Cinematic Treatment https://t.co/zoVmNVvuPs

— IndieWire (@IndieWire) October 30, 2026

इन शानदार शुरुआती रिव्यू के बीच क्रिटिक ‘हू लेट एलिसा आउट’ ने भी फिल्म को लेकर अपना रिव्यू शेयर किया. उन्होंने कहा, “रामायण ऐसी फिल्म है, जैसी मैंने आज तक कभी नहीं देखी!”

'रामायण' स्टार कास्ट
बता दें कि नमित मल्होत्रा की 'रामायण' में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने माता सीता और यश ने रावण का किरदार निभाया है. फिल्म के अन्य कलाकारों में सनी देओल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल और लारा दत्ता सहित कई शामिल हैं. इस एपिक फिल्म को नितेश तिवारी ने निर्देशित किया है और ये 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗