3 अक्टूबर 2026, 11:54 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

लोहिया संस्थान में सफाई कर्मियों का बड़ा प्रदर्शन:2 साथियों से मारपीट और 5 घंटे बंधक बनाने का आरोप, प्रशासनिक भवन का किया घेराव

लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सफाई कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।प्रशासनिक भवन का घेराव करने पहुंचे सफाई कर्मियों ने नारेबाजी भी है। प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों का आरोप है कि उनके 2 साथी के साथ सोमवार को प्रशासनिक भवन में मारपीट की गई। जाति सूचक गाली देकर करीब 5 घंटो तक बंधक बनाया गया। आरो

लोहिया संस्थान में सफाई कर्मियों का बड़ा प्रदर्शन:2 साथियों से मारपीट और 5 घंटे बंधक बनाने का आरोप, प्रशासनिक भवन का किया घेराव
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सफाई कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।प्रशासनिक भवन का घेराव करने पहुंचे सफाई कर्मियों ने नारेबाजी भी है। प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों का आरोप है कि उनके 2 साथी के साथ सोमवार को प्रशासनिक भवन में मारपीट की गई। जाति सूचक गाली देकर करीब 5 घंटो तक बंधक बनाया गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सफाई कर्मियों ने घेराव किया। ये था पूरा मामला सफाई कर्मियों के मुताबिक, सोमवार सुबह इमरजेंसी के ट्राएज एरिया में सफाई के दौरान वॉशरूम में नवजात का शव मिला था। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी संस्थान के अधिकारियों को दी। सूचना के बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी मामले में सफाई कर्मी रामचंद्र और मोहन का आरोप है कि नवजात मिलने की सूचना देने के बाद उन्हें प्रशासनिक भवन ले जाया गया। वहां सुरजीत सिंह और राजेश यादव समेत कुछ सुरक्षा कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। दोनों का आरोप है कि उन्हें करीब पांच घंटे तक कमरे में बंद रखा गया। वीडियो बनाकर बताई पूरी घटना घटना के बाद सोमवार देर शाम दोनों सफाई कर्मियों ने वीडियो बनाकर अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि नवजात मिलने की सूचना देने के बाद उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें कमरे में बंद कर दिया गया। इसके बाद मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में सफाई कर्मी संस्थान के प्रशासनिक भवन पहुंच गए। सफाई कर्मियों ने प्रशासनिक भवन का घेराव किया और नारेबाजी करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में महिला और पुरुष सफाई कर्मी मौके पर मौजूद रहे। थाना प्रभारी को दी FIR के लिए तहरीर मामले में सफाई कर्मी रामचंद्र और मोहन ने विभूतिखंड थाना प्रभारी को तहरीर दी है। इसमें उन्होंने सुरजीत सिंह, राजेश यादव समेत अज्ञात सुरक्षा कर्मियों पर मारपीट, अभद्रता और जबरन कमरे में बंद रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सोमवार को वॉशरूम में मृत नवजात मिलने की घटना के बाद अब सफाई कर्मियों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आने से संस्थान में अफरा तफरी भरा माहौल रहा।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗