3 अक्टूबर 2026, 12:52 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

'वो सबसे बेहतर हैं...रणबीर कपूर के सपोर्ट में उतरे रवि दुबे, 'रामायण' में कास्टिंग का किया बचाव

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाले हैं. इस मेगा बजट और मच अवेटेड फिल्म में वो भगवान श्री राम का किरदार निभा रहे हैं. कई लोगों ने रामायण में उनकी कास्टिंग को लेकर सवाल खड़े किए हैं. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग भी इससे खफा है. हालांकि रणबीर की रामायण में कास्टिंग का क

'वो सबसे बेहतर हैं...रणबीर कपूर के सपोर्ट में उतरे रवि दुबे, 'रामायण' में कास्टिंग का किया बचाव
स्रोत: ABP NEWS Bollywood
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाले हैं. इस मेगा बजट और मच अवेटेड फिल्म में वो भगवान श्री राम का किरदार निभा रहे हैं. कई लोगों ने रामायण में उनकी कास्टिंग को लेकर सवाल खड़े किए हैं. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग भी इससे खफा है. हालांकि रणबीर की रामायण में कास्टिंग का कई सेलेब्स ने सपोर्ट किया है. अब रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे टीवी एक्टर रवि दुबे भी रणबीर के सपोर्ट में उतरे हैं और उन्होंने रणबीर की जमकर तारीफ़ करते हुए उन्हें बेहतरीन और सुपरस्टार कहा है.

रवि दुबे ने किया रणबीर का सपोर्ट

रणबीर कपूर की आलोचनाओं के बीच रवि दुबे ने वैरायटी इंडिया को एक इंटरव्यू दिया. उन्होंने अभिनेता की तारीफ और उनका बचाव करते हुए कहा, 'मेरा मानना है कि हमारे बीच रणबीर सबसे बेस्ट कलाकार है. वो बड़े सुपरस्टार हैं. मुझे जो बात सबसे ज्यादा पसंद आई वो ये है कि उनका एक कलाकार और एक इंसान के तौर पर जो रूप है उसे मैंने करीब से देखा है. इसकी और कोई मिसाल नहीं है कि सेट पर वो कितनी ईमानदारी के साथ आते हैं. मुझे ये सौभाग्य मिला कि मैंने अपनी आंखों से उनके तौर-तरीक़ों, काम के प्रति समर्पण और लगन को देखा है.'

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी को भाई मानती थीं लता मंगेशकर, कहा था- 'उनका ध्यान लोगों के लिए कुछ करने पर रहता है'

डाउन टू अर्थ है रणबीर

रवि दुबे ने आगे कहा कि रणबीर कपूर डाउन टू अर्थ है. उन्होंने कहा, 'उनका स्वभाव मिलनसार, सबको साथ लेकर चलने वाला और जमीन से जुड़ा हुआ है. जब वो लोगों से बात करते हैं तो उनमें बिल्कुल भी स्टारडम का बोझ नजर नहीं आता है. ये बात मुझे मोटिवेट करती है.' वहीं आगे रवि ने रामायण का हिस्सा बनने पर गर्व जताते हुए इसे अपने लिए सौभाग्य की बात कहा है.

पहली बार रणबीर संग काम कर रहे हैं रवि

रवि दुबे रामायण के जरिए पहली बार रणबीर कपूर के साथ काम कर रहे हैं. नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की रामायण में रणबीर ने भगवान श्री राम और रवि ने लक्ष्मण जी का किरदार निभाया है. मां सीता के रोल में साई पल्लवी, हनुमाना जी के रोल में सनी देओल और रावण के किरदार में कन्नड़ स्टार यश नजर आएंगे. रामायण का पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: ‘मैं डाइट पर हूं’, रणबीर कपूर ने नहीं खाया गणपति पूजा का प्रसाद, भड़के लोग बोले- ‘रामायण फ्लॉप होगी’

समाचार स्रोत

यह खबर ABP NEWS Bollywood से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗