3 अक्टूबर 2026, 4:37 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

विजय की मौत: परिवार ने जांच और कार्रवाई की मांग:बस्ती एसपी को भेजा पत्र, आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग

बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र के मधवापुर निवासी विजय प्रताप यादव की संदिग्ध मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठी है। परिजनों ने एसपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजकर मौजूदा जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर शिव कुमार यादव को बदलने की मांग की है। परिवार ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान गवाहों और पीड़ित पक्ष

विजय की मौत: परिवार ने जांच और कार्रवाई की मांग:बस्ती एसपी को भेजा पत्र, आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र के मधवापुर निवासी विजय प्रताप यादव की संदिग्ध मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठी है। परिजनों ने एसपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजकर मौजूदा जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर शिव कुमार यादव को बदलने की मांग की है। परिवार ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान गवाहों और पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाया जा रहा है। बिसरा जांच में जहर मिलने के बाद दर्ज हुआ केस परिजनों के अनुसार, विजय प्रताप यादव की 15 दिसंबर 2024 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। आरोप है कि नामजद लोगों ने धोखाधड़ी से उनके पैसे हड़प लिए थे और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया था। बिसरा जांच में जहर मिलने के बाद 25 फरवरी को रुधौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। जांच अधिकारी पर दबाव बनाने का आरोप शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर शिव कुमार यादव गवाहों और परिवार के सदस्यों पर दबाव बना रहे हैं। परिजनों ने जांच अधिकारी को बदलकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। आरोपियों से जान का खतरा जताया परिवार ने नामजद आरोपी अखिलेश यादव, अवधेश यादव, शिवकुमार और अन्य लोगों पर खुलेआम घूमने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। परिजनों ने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने और हथियार लाइसेंस की सिफारिश करने की मांग भी की है। परिवार का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗