सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली अपनी सेहत को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने केयर सेंटर से अपना एक वीडियो शेयर किया है. ओल्ड एज होम में देख फैंस उनको लेकर चिंतित हो गए हैं. हालांकि पूर्व क्रिकेटर वीडियो में उस सेंटर की सुविधाओं की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं.
वायरल वीडियो में वह बोल रहे हैं, "मैं हूं विनोद कांबली, और मैं कहां हूं? किधर हूं? निदान में हूं. और मैं कहूंगा निदान में बहुत अच्छी फैसिलिटी मुझे मिली है. और मैं कहूंगा, हाइजीन वगैरह सब एकदम फर्स्ट क्लास है." बोलते हुए कांबली की जबान काफी लड़खड़ा रही है, जिस कारण फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए.
नहीं लगता कि मैं घर नहीं हूं- कांबली
विनोद कांबली ने आगे कहा, "इधर कभी भी नहीं लगता कि मैं घर पर नहीं हूं. और जो भी लोग यहां पर हैं, मुझे बहुत प्यार मिला है." वीडियो का अंत उन्होंने अपने फैंस से धन्यवाद करते हुए किया. फैंस ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
Vinod Kambli’s latest video, he is presently at an elderly care centre in Thane.
— Abhishek ✨ (@ImAbhishek7_) September 25, 2026
Praying for his recovery soon. pic.twitter.com/6k1plg1aCl
विनोद कांबली क्रिकेट करियर
1991 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलकर अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले विनोद कांबली ने अपने करियर में 121 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले. उन्होंने 17 टेस्ट में 54.20 की एवरेज से 1084 रन बनाए. टेस्ट में उन्होंने 4 शतक और 3 अर्धशतक जड़े. टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर 227 रन था, जो उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दिल्ली में बनाया था.
विनोद कांबली ने 104 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें 32.59 की एवरेज से 2477 रन बनाए. वनडे में उन्होंने 2 शतक और 14 अर्धशतक लगाए. कांबली ने 129 फर्स्ट क्लास मैचों की 181 पारियों में 9965 रन बनाए. उन्होंने 221 लिस्ट-ए मैचों में 6476 रन बनाए, इसमें उन्होंने 11 शतक और 35 अर्धशतक जड़े.
यह भी पढ़ें- कौन हैं गुलवीर सिंह, जिन्होंने 10,000 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास




