16 अक्टूबर 2026, 5:41 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

विद्यार्थियों ने किया रामायण का मंचन:स्कूल में बच्चों ने मंचन से समझाया सत्य, त्याग और मर्यादा का महत्व

प्रतापगढ़ के टेउंगा स्थित संस्कार ग्लोबल स्कूल में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। मां दुर्गा के शक्ति, भक्ति और आस्था के स्वरूपों को मंच पर जीवंत करते हुए बच्चों ने अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाई। कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों ने रामायण का मंचन किया। इसके माध्यम से सत्य, त्याग, मर्यादा और धर्म के मह

विद्यार्थियों ने किया रामायण का मंचन:स्कूल में बच्चों ने मंचन से समझाया सत्य, त्याग और मर्यादा का महत्व
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
प्रतापगढ़ के टेउंगा स्थित संस्कार ग्लोबल स्कूल में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। मां दुर्गा के शक्ति, भक्ति और आस्था के स्वरूपों को मंच पर जीवंत करते हुए बच्चों ने अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाई। कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों ने रामायण का मंचन किया। इसके माध्यम से सत्य, त्याग, मर्यादा और धर्म के महत्व को दर्शाया गया। विद्यार्थियों ने नाटक के जरिए अच्छाई की शक्ति और अंत में सत्य की विजय का संदेश दिया। चेयरपर्सन डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, उच्च आदर्शों और नैतिक मूल्यों से जोड़ते हैं। निदेशक रंजन सिंह और प्रिंसिपल समीना अख्तर ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संयोजन गुंजन सिंहा, शुभी अली, लक्ष्मी देवी और दीनानाथ शर्मा ने किया। इस अवसर पर अविनाश सिंह, प्रकाश त्रिपाठी, अखिलेश मिश्र, सुधा सिंह, जितेंद्र सिंह, संगीत दुबे, अंकिता तिवारी और श्रद्धा पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗