6 अक्टूबर 2026, 3:05 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

व्यापारियों ने जीएसटी सर्वे से छूट देने की मांग की:बोले -बाजार पहले से मंदी झेल रहा है, बारिश से भी कारोबार पर असर

बरेली में त्योहार और शादी के सीजन को देखते हुए व्यापारियों ने जांच और सर्वे से राहत मांगी है। राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें खाद्य विभाग की जांच सिर्फ शिकायत मिलने पर करने की मांग की गई है। व्यापारियों ने जीएसटी विभाग की सर्वे और जांच कार्रवाई पर भी फिर से विचार करने क

व्यापारियों ने जीएसटी सर्वे से छूट देने की मांग की:बोले -बाजार पहले से मंदी झेल रहा है, बारिश से भी कारोबार पर असर
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बरेली में त्योहार और शादी के सीजन को देखते हुए व्यापारियों ने जांच और सर्वे से राहत मांगी है। राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें खाद्य विभाग की जांच सिर्फ शिकायत मिलने पर करने की मांग की गई है। व्यापारियों ने जीएसटी विभाग की सर्वे और जांच कार्रवाई पर भी फिर से विचार करने का अनुरोध किया। उनका कहना है कि बाजार पहले से मंदी झेल रहा है और बारिश से भी कारोबार पर असर पड़ा है। जिला अध्यक्ष राजकुमार राजपूत और महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई हो, लेकिन ईमानदार व्यापारियों को परेशान न किया जाए। व्यापार मंडल ने यूपीआई लेन-देन पर एमडीआर के प्रावधान पर भी पुनर्विचार की मांग की।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗