वाराणसी में 3 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लगी:3 km दूर से दिखा धुएं का गुबार; ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर फायर फाइटर्स अंदर घुसे
वाराणसी के मदनपुर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 2 बजे 3 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर पर झाड़ू और पेंट की दुकान से आग की लपटें उठीं। फर्स्ट फ्लोर पर ज्वैलरी शॉप को भी आग ने चपेट में ले लिया। फिर सेकेंड फ्लोर पर होटल तक आग पहुंच गई। वहीं, दुकान में काम करने वाला एक युवक अंदर फंसा गया था। उसे सीढ़ी लगाकर फायर बिग्रेड क

वाराणसी के मदनपुर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 2 बजे 3 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर पर झाड़ू और पेंट की दुकान से आग की लपटें उठीं। फर्स्ट फ्लोर पर ज्वैलरी शॉप को भी आग ने चपेट में ले लिया। फिर सेकेंड फ्लोर पर होटल तक आग पहुंच गई। वहीं, दुकान में काम करने वाला एक युवक अंदर फंसा गया था। उसे सीढ़ी लगाकर फायर बिग्रेड की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग इतनी तेजी से भड़की कि लपटें दुकान के बाहर तक निकलने लगीं। वहीं, आग से उठता धुएं का गुबार करीब 3 किमी दूर से दिखाई दिया। पेंट में मौजूद केमिकल और झाड़ू की वजह से आग और भड़क गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। लोगों को दुकान से दूर रहने की हिदायत दी गई है। चारों ओर से रास्तों को बंद कर दिया गया है। दुकान के बगल में बैंक और कई होटल हैं, जबकि कुछ दूरी पर सोफा और अलमारी की मार्केट है। देखिए तस्वीरें…
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
