3 अक्टूबर 2026, 11:54 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में गदा-जोड़ी दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम:कल्लू ने 54 किलो की गदा 36 बार फेरी, लाले पहलवान ने भी रिकॉर्ड बनाया

वाराणसी के ईश्वरगंगी वार्ड स्थित पिपलानी कटरा के पास भोलेनाथ मंदिर परिसर में रविवार रात गदा-जोड़ी दंगल का आयोजन हुआ। इसमें वाराणसी के साथ मिर्जापुर, चंदौली और गाजीपुर के पहलवानों ने हिस्सा लिया। देर रात तक पहलवानों के बीच जोर-आजमाइश चलती रही। औघड़नाथ तकिया के माता भुवनेश्वरी देवी अखाड़ा समिति की ओर से रविवार शाम विशाल दंगल कराया ग

वाराणसी में गदा-जोड़ी दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम:कल्लू ने 54 किलो की गदा 36 बार फेरी, लाले पहलवान ने भी रिकॉर्ड बनाया
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
वाराणसी के ईश्वरगंगी वार्ड स्थित पिपलानी कटरा के पास भोलेनाथ मंदिर परिसर में रविवार रात गदा-जोड़ी दंगल का आयोजन हुआ। इसमें वाराणसी के साथ मिर्जापुर, चंदौली और गाजीपुर के पहलवानों ने हिस्सा लिया। देर रात तक पहलवानों के बीच जोर-आजमाइश चलती रही। औघड़नाथ तकिया के माता भुवनेश्वरी देवी अखाड़ा समिति की ओर से रविवार शाम विशाल दंगल कराया गया। प्रतियोगिता में पहलवानों ने गदा और जोड़ी फेरने में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 54 किलो की गदा और 42-42 किलो की जोड़ी फेरने की चुनौती रखी गई थी। काशी के कई अखाड़ों के पहलवानों के अलावा आसपास के जिलों से आए पहलवानों ने भी इसमें हिस्सा लिया। कल्लू पहलवान ने 36 बार फेरी 54 किलो की गदा औघड़नाथ तकिया के कल्लू पहलवान ने 54 किलो की गदा को 36 बार फेरकर प्रथम स्थान हासिल किया। आयोजकों के मुताबिक, पिछले साल 29 बार गदा फेरने का रिकॉर्ड था। कल्लू ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अखाड़ा रघुनाथ के लाले पहलवान ने 42-42 किलो की दो गदाओं को एक साथ 11 बार फेरकर प्रथम स्थान हासिल किया। आयोजन समिति के मुताबिक, पिछले साल जोड़ी फेरने का रिकॉर्ड 10 बार था। लाले ने एक बार अधिक फेरकर नया रिकॉर्ड बनाया। सैकड़ों दर्शकों ने देखा मुकाबला दंगल देखने के लिए मंदिर परिसर में सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे। देर रात तक दर्शकों ने पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन समिति के पप्पू यादव ने बताया कि इस बार गदा और जोड़ी दंगल में बने दोनों रिकॉर्ड पिछले साल के रिकॉर्ड से आगे रहे।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗