वाराणसी में दोपहर 1 बजे अचानक बदला मौसम:शुरू हुई बूंदाबांदी; अब तेजी से बढ़ेगी ठंड
काशी में शनिवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर करीब एक बजे आसमान में बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। सुबह से ही मौसम में ठंडक बनी हुई थी। तापमान में गिरावट के चलते अब लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकल रहे हैं। शनिवार को वाराणसी का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 1

काशी में शनिवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर करीब एक बजे आसमान में बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। सुबह से ही मौसम में ठंडक बनी हुई थी। तापमान में गिरावट के चलते अब लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकल रहे हैं। शनिवार को वाराणसी का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, जबकि वातावरण में नमी 60 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव के अनुसार, चक्रवाती तूफान 'अकवान' के अवशेषों का असर पूर्वांचल के मौसम पर दिखाई दे रहा है। अगले 24 घंटे तक बादलों की आवाजाही और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद आसमान साफ होने के साथ तापमान में तेजी से गिरावट आने का अनुमान है। 22 और 23 नवंबर को घने कोहरे का अलर्ट मौसम विभाग ने 22 और 23 नवंबर को वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में घना कोहरा पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। सुबह और शाम के समय कोहरे का असर अधिक रह सकता है। इससे दृश्यता कम होने के साथ सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हो सकता है। फिलहाल ठंड धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। आने वाले दिनों में सुबह और रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। किसानों को छिड़काव नहीं करने की सलाह मौसम में बदलाव को देखते हुए कृषि विशेषज्ञ शिवमंगल सिंह ने किसानों को फसलों और सब्जियों की विशेष देखभाल करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पत्तियों पर ओस या कुहासे की नमी रहने तक कीटनाशक और फफूंदनाशक दवाओं का छिड़काव न करें। मौसम साफ होने और पत्तियां सूखने के बाद ही कृषि विशेषज्ञ की सलाह से दवाओं का प्रयोग करें।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗