2 अक्टूबर 2026, 9:21 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेक्नोलॉजी

वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स

आज के समय में हर किसी के घर में वॉशिंग मशीन है. ऑफिस का काम हो या घर के काम इन सब के बाद हाथ से कपड़े धोना एक बहुत भारी-भरकम काम लगता है. ऐसे में घर में वॉशिंग मशीन होने से काम आसानी और जल्दी हो जाता है. जब तक वॉशिंग मशीन में कपड़े धुलते हैं, आप उस समय को अपने अन्य कामों में लगाकर काम समय पर खत्म कर स

वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

आज के समय में हर किसी के घर में वॉशिंग मशीन है. ऑफिस का काम हो या घर के काम इन सब के बाद हाथ से कपड़े धोना एक बहुत भारी-भरकम काम लगता है. ऐसे में घर में वॉशिंग मशीन होने से काम आसानी और जल्दी हो जाता है. जब तक वॉशिंग मशीन में कपड़े धुलते हैं, आप उस समय को अपने अन्य कामों में लगाकर काम समय पर खत्म कर सकते हैं.

अगर आप वॉशिंग मशीन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जानिए 20000 में कुछ ऐसे ही बेहतरीन ऑप्शन्स के बारे में. वॉशिंग मशीन के ये शानदार ऑप्शन्स आपका काम आसान करने के साथ ही बजट में भी फिट बैठते हैं. इनके फिचर्स आधुनिक होने के साथ ही बेहतरीन डिजाइन में भी मिलते हैं.

Samsung 7 kg 5 Star Inverter Fully Automatic Top Load Washing Machine

अगर आपका परिवार छोटा है, तो यह 7 किलोग्राम क्षमता वाली मशीन आपके लिए बेहतर हो सकती है. इसमें आप 3-4 लोगों के कपड़े आसानी से धो सकते हैं. इसकी कीमत लगभग 19,000 तक पड़ सकती है. इस वॉशिंग मशीन की खासियत इसकी मजबूत मैग्नेट का उपयोग करने वाली मोटर है जो काम करते वक्त बिलकुल भी आवाज नहीं करती. वहीं यह कम बिजली खर्च करती है, और लंबे समय तक बिना खराब हुए चलती है.

यह भी पढ़ें: Gemini Live या ChatGPT Voice! किस AI से बात करना लगेगा इंसान से बात करने जैसा?

LG 8.0 kg 5 Star Semi-Automatic Top Loading Washing Machine With Roller Jet Pulsator

यह वॉशिंग मशीन 2 साल की वारंटी और वॉश मोटर पर 5 साल की वारंटी के साथ मिलती है. साथ ही मशीन के बेस, ड्रेन होज और बैक कवर में चूहे भगाने वाले खास मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है जो नुकसान से बचाता है. इसकी कीमत करीब 14,489 है. वहीं यह बिजली की खपत में भी मदद करती है. इसमें कफ और कॉलर की जिद्दी मैंद को साफ करने के लिए इनबिल्ट कॉलर स्क्रबर दिया गया है.

Voltas Beko WTT85UHA/OK5I0I0W01 2024 Model 8.5 kg 5 Star

यह एक एक सेमी-ऑटोमैटिक ट्विन टब वॉशिंग मशीन है. स्पिन टब के जरिए हवा का सर्कुलेशन होता है, जो कपड़ों से अतिरिक्त नमी को तेजी से खत्म करके उन्हें जल्दी सुखाने में मदद करता है. इसकी क्षमता 8.5 किलोग्राम है और यह 5-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है, जिससे बिजली और पानी की बचत होती है. वहीं इसकी कीमत लगभग 16,690 है. वहीं इसमें वॉश सिलेक्टर, वॉश टाइमर, ड्रेन सिलेक्टर और स्पिन टाइमर के लिए आसान नॉब और डायल दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: 10 मिनट में ऐसे बढ़ाएं अपने Wi-Fi राउटर की सिक्योरिटी! तुरंत बदलें ये सेटिंग्स

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗