11 अक्टूबर 2026, 6:36 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

शाकंभरी देवी से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत:नवरात्रि की ज्योत लेकर मेरठ जा रहे थे; कंटेनर ने ट्रॉली को टक्कर मारी, 10 फीट दूर गिरे

सहारनपुर में सड़क हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 20 से ज्यादा घायल हैं। श्रद्धालु शाकंभरी देवी के दर्शन करने गए थे। वहां से नवरात्रि की ज्योत लेकर मेरठ जा रहे थे। शनिवार सुबह 8 बजे देवबंद में चाय की दुकान पर नाश्ता करने के लिए रुके थे। इसी दौरान बेकाबू कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि

शाकंभरी देवी से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत:नवरात्रि की ज्योत लेकर मेरठ जा रहे थे; कंटेनर ने ट्रॉली को टक्कर मारी, 10 फीट दूर गिरे
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
सहारनपुर में सड़क हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 20 से ज्यादा घायल हैं। श्रद्धालु शाकंभरी देवी के दर्शन करने गए थे। वहां से नवरात्रि की ज्योत लेकर मेरठ जा रहे थे। शनिवार सुबह 8 बजे देवबंद में चाय की दुकान पर नाश्ता करने के लिए रुके थे। इसी दौरान बेकाबू कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली में बैठे लोग उछलकर 10 फीट दूर सड़क पर जा गिरे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को बुलाकर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 48 किलोमीटर दूर देवबंद थाना क्षेत्र में हुआ। सूचना मिलते ही डीएम अरविंद चौहान अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली। मृतकों की पहचान मेरठ के सरधना स्थित कुशावली गांव के रहने वाले अमन राणा (25), रमेश उर्फ रिंकू (55), सागर (22) और पंकज (25) के रूप में हुई है। हादसे की तस्वीरें देखिए- श्रद्धालु सुनील ने बताया- रविवार को नवरात्रि शुरू हो रही है, इसलिए हम लोग शाकंभरी देवी मंदिर से ज्योत लेने गए थे। वहां से लौटते वक्त देवबंद में चाय-पानी पीने के लिए एक दुकान पर रुके थे। कुछ लोग नीचे उतर गए थे, जबकि कुछ ट्रॉली में बैठे थे। इसी दौरान कंटेनर ने टक्कर मार दी। घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे संगीत सोम हादसे की सूचना मिलने के बाद बाद भाजपा नेता संगम सोम सहारनपुर जिला अस्पताल पहुंचे। 20 मिनट से अधिक देर अस्पताल में रहे। घायलों से मिलकर घटना की जानकारी ली। डॉक्टरों से उनके इलाज के बारे में पूछा। उसके बाद घायलों के उचित इलाज करने के निर्देश दिए। यह खबर भी पढ़िए अखिलेश बोले- सीएम ने नाम बदला, जनता उन्हें बदल देगी: जिंदा व्यक्ति के नाम पर एयरपोर्ट कर दिया, भरोसा नहीं था कोई याद रखेगा बलिया में अखिलेश यादव ने कहा कि नाम बदलने वाले सीएम को इस बार जनता बदलने जा रही है। नोएडा एयरपोर्ट को पीएम मोदी के नाम पर किए जाने को लेकर भी सपा प्रमुख ने तंज कसा। पूरी खबर पढ़ें
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗