10 अक्टूबर 2026, 4:39 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

शामली में जंतर-मंतर जा रहे किसानों को रोका:कलेक्ट्रेट पर भाकियू का धरना, जिला अध्यक्ष बोले- रिहाई नहीं हुई तो थानों पर देंगे ज्ञापन

शामली में दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। भाकियू के प्रदेश संगठन मंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद समेत कई कार्यकर्ताओं को सोंटा रसूलपुर स्थित जेए नेशनल एकेडमी में रोके जाने के बाद किसान यूनियन ने विरोध

शामली में जंतर-मंतर जा रहे किसानों को रोका:कलेक्ट्रेट पर भाकियू का धरना, जिला अध्यक्ष बोले- रिहाई नहीं हुई तो थानों पर देंगे ज्ञापन
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
शामली में दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। भाकियू के प्रदेश संगठन मंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद समेत कई कार्यकर्ताओं को सोंटा रसूलपुर स्थित जेए नेशनल एकेडमी में रोके जाने के बाद किसान यूनियन ने विरोध जताया। शामली में जिला अध्यक्ष आशीष चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना शुरू कर दिया। किसानों ने हिरासत में लिए गए और हाउस अरेस्ट किए गए कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा करने की मांग उठाई। मास्टर जाहिद ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाना लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा है। कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोकने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, "हम रहें या न रहें, लोकतंत्र सदैव रहना चाहिए।" किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे लोगों को रोकने के बजाय उनकी बात सुनी जानी चाहिए। कलेक्ट्रेट पर धरना देकर विरोध दर्ज कराया भाकियू के शामली जिला अध्यक्ष आशीष चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट पर धरना देकर विरोध दर्ज कराया। आशीष चौधरी ने कहा कि किसान यूनियन के जिन कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है, उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं किया गया तो संबंधित थानों पर भी ज्ञापन देकर विरोध जताया जाएगा। किसान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर सवाल उठाते हुए उनकी रिहाई की मांग की। उधर, शामली रेलवे स्टेशन पर भी भारी सुरक्षा बल तैनात रहा। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह से टिकट घर की खिड़कियां बंद रहीं और यात्रियों को स्टेशन परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। रात 12 बजे के बाद से दिल्ली और सहारनपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन नहीं होने की बात भी सामने आई। स्टेशन पर ट्रेनें खड़ी रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली में किसान संगठनों के विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर शामली में पुलिस की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में भाकियू ने कलेक्ट्रेट पर धरना देकर अपनी मांगें उठाईं। यूनियन ने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ताओं की रिहाई नहीं होने पर संबंधित थानों पर ज्ञापन देकर विरोध आगे बढ़ाया जाएगा।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗