श्रावस्ती के 8338 किसानों को मिली 3.90 करोड़ की सहायता:बाढ़-चक्रवात से बर्बाद फसलों के लिए; जनहानि, मकान, पशु क्षति पीड़ितों को भी राहत
श्रावस्ती में चक्रवात, बारिश और राप्ती नदी के बढ़े जलस्तर से फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को राहत मिलनी शुरू हो गई है। सोमवार को दोपहर 2:00 बजे के बाद कलेक्ट्रेट में भाजपा विधायक रामफेरन पांडेय और डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की मौजूदगी में 8338 किसानों के बैंक खातों में 3 करोड़ 90 लाख रुपये की सहायता राशि ऑनलाइन भेजी गई। ज

श्रावस्ती में चक्रवात, बारिश और राप्ती नदी के बढ़े जलस्तर से फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को राहत मिलनी शुरू हो गई है। सोमवार को दोपहर 2:00 बजे के बाद कलेक्ट्रेट में भाजपा विधायक रामफेरन पांडेय और डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की मौजूदगी में 8338 किसानों के बैंक खातों में 3 करोड़ 90 लाख रुपये की सहायता राशि ऑनलाइन भेजी गई। जनपद में 25-26 सितंबर और आठ अक्टूबर को खराब मौसम तथा राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण 2296.547 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई थी। प्रशासन ने तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को सहायता दिलाने की प्रक्रिया पूरी की। विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि आपदा के दस दिन के भीतर सर्वे कराकर किसानों के खातों में सहायता राशि भेजना सराहनीय पहल है। फसल नुकसान के साथ जनहानि, पशुहानि और मकान क्षति से प्रभावित परिवारों को भी आर्थिक सहायता दी गई है।
जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि जनपद में अब तक चार लोगों की मृत्यु, पांच पशुओं की हानि, 595 मकानों की क्षति और 2296.547 हेक्टेयर फसल नुकसान के सापेक्ष कुल 4 करोड़ 39 लाख 35 हजार 299 रुपये की सहायता वितरित की जा चुकी है। उन्होंने राहत वितरण में जुटे अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗


