28 नवंबर 2026, 9:40 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

शेषनाग निर्माण विवाद: बडगाम MLA के बाद कर्ण सिंह भी विरोध में उतरे, तत्काल रोक की मांग

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सदर-ए-रियासत, वरिष्ठ राजनेता और जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. करण सिंह ने शेषनाग झील के पास हो रहे निर्माण कार्यों का विरोध करने वालों का समर्थन किया है. उन्होंने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर शेषनाग झील के निकट सड़क चौड़ी करने के लिए भारी मशीनों के इस्तेमाल पर गहरी चिंता

शेषनाग निर्माण विवाद: बडगाम MLA के बाद कर्ण सिंह भी विरोध में उतरे, तत्काल रोक की मांग
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सदर-ए-रियासत, वरिष्ठ राजनेता और जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. करण सिंह ने शेषनाग झील के पास हो रहे निर्माण कार्यों का विरोध करने वालों का समर्थन किया है. उन्होंने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर शेषनाग झील के निकट सड़क चौड़ी करने के लिए भारी मशीनों के इस्तेमाल पर गहरी चिंता जताई है और संबंधित अधिकारियों से इस काम को तुरंत रोकने की अपील की है.  

इससे पहले पीडीपी नेता और बडगाम के विधायक आगा सैयद मुंतजिर मेहदी ने जम्मू-कश्मीर के  डॉ. करण सिंह को पत्र लिखकर उनसे तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था. ये आग्रह अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित शेषनाग झील के आसपास भारी मशीनों के जरिए की जा रही खुदाई और रास्ते को चौड़ा करने के कामों को रोकने के लिए किया गया था.

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी सफलता, 25 साल से फरार पूर्व आतंकी गिरफ्तार

भारी मशीनें इस्तेमाल न करने का आग्रह

गुरुवार, 26 नवंबर को जारी एक बयान में डॉ. सिंह ने इस ऊंचाई वाली हिमनद झील (ग्लेशियल लेक) के पास हो रही खुदाई और सड़क चौड़ीकरण के कार्यों पर चिंता व्यक्त की.  उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि इस संवेदनशील इलाके में भारी मशीनों का इस्तेमाल बंद किया जाए. हिमालयी पारिस्थितिकी (इकोलॉजी) को होने वाले नुकसान के प्रति आगाह करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वो वर्षों से हिमालयी पर्वत श्रृंखला में अनावश्यक सड़क विस्तार के कारण पर्यावरण को हो रहे नुकसान के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे हैं.

सड़क चौड़ीकरण पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक गंभीर खतरा

 उन्होंने उत्तराखंड में तीर्थ मार्गों पर हुए इसी तरह के पारिस्थितिक नुकसान का उदाहरण देते हुए चेतावनी दी. डॉ. सिंह ने जोर देकर कहा कि तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए दो-तरफा रास्ते या सड़कें काफी हैं. उन्होंने तर्क दिया कि केवल सुविधा के नाम पर पहाड़ी रास्तों को अनावश्यक रूप से चौड़ा करना, वहां के नाजुक अल्पाइन पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक गंभीर खतरा है. 

बडगाम के विधायक ने डॉ. करण सिंह को पत्र लिखा

इससे पहले गुरुवार को, पीडीपी नेता और बडगाम के विधायक आगा सैयद मुंतजिर मेहदी ने डॉ. सिंह को एक औपचारिक पत्र लिखा था. उन्होंने पूर्व महाराजा डॉ. करण सिंह से जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में, और इस क्षेत्र की विरासत व धार्मिक परंपराओं से उनके लंबे जुड़ाव को देखते हुए अनुरोध किया कि वो शेषनाग झील को बचाने के लिए भारत सरकार और सीमा सड़क संगठन (BRO) के सामने हस्तक्षेप करें. 

26 नवंबर को लिखे अपने पत्र में, मेहदी ने लगभग 3,590 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस झील के पास चल रहे कामों की ओर ध्यान दिलाया था. उन्होंने शेषनाग को एक नाजुक हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) बताया, जिसका बहुत अधिक पारिस्थितिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है. उन्होंने शेषनाग झील के आसपास चल रही सभी तरह की खुदाई, रास्ते को चौड़ा करने के काम, निर्माण कार्य और भारी मशीनों के इस्तेमाल को तुरंत और पूरी तरह से रोकने की मांग की.

उन्होंने कहा,"विकास ऐसा नहीं होना चाहिए जिसकी कीमत एक नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र और पवित्र प्राकृतिक स्थल को नष्ट करके चुकानी पड़े. शेषनाग की रक्षा की जानी चाहिए, न कि उसे नुकसान पहुंचाया जाना चाहिए."

अनंतनाग के कांग्रेस विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का देहांत, लंबे समय से थे बीमार

 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗