शाहजहांपुर में ठेला विवाद में सब्जी विक्रेता की हत्या:धारदार हथियारों से हमला, पिता घायल; तीन आरोपियों पर FIR
शाहजहांपुर में ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद में घायल सब्जी विक्रेता उवैस की शनिवार सुबह 9 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि फल का ठेला लगाने वाले तीन लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया। उनके पिता वसीम उल्ला भी घायल हुए हैं। 35 साल के उवैस बाबूजई फर्स्ट के रहने वाले थे। वह सदर बाजार थाना क्षेत्र में बस अड्डे के पास

शाहजहांपुर में ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद में घायल सब्जी विक्रेता उवैस की शनिवार सुबह 9 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि फल का ठेला लगाने वाले तीन लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया। उनके पिता वसीम उल्ला भी घायल हुए हैं।
35 साल के उवैस बाबूजई फर्स्ट के रहने वाले थे। वह सदर बाजार थाना क्षेत्र में बस अड्डे के पास सब्जी का ठेला लगाते थे। उनके पास गुड्डू, मुकीम और बाबू फल का ठेला लगाते थे। बताया गया कि आरोपियों ने उवैस के ठेले की जगह के कुछ हिस्से में अपना ठेला लगा दिया था। इस पर विवाद हुआ था, जिसे बाद में सुलझा लिया गया था। आरोप है कि 29 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे उवैस और उनके पिता वसीम उल्ला ठेला बंद करके घर जा रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। विरोध करने पर उन पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। उवैस को बचाने आए उनके पिता पर भी हमला हुआ।
हमले के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एक स्थानीय युवक ने पुलिस और परिवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। उवैस की हालत गंभीर थी। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके पिता का इलाज चल रहा है। परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई और परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और उनकी तलाश की जा रही है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗