23 नवंबर 2026, 2:23 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

शहीद भाई की कलाई पर बहन ने राखी बांधी:पत्नी बेहोश, मां बोलीं- आखिरी बार चेहरा दिखा दो; युद्धाभ्यास में गई थी 2 जवानों की जान

हरियाणा में युद्धाभ्यास के दौरान शहीद हुए 2 जवानों के शव सोमवार सुबह यूपी पहुंच गए। नायक मनीष कुमार (26) का शव जैसे ही शामली पहुंचा, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बहनों ने शहीद फौजी भाई की कलाई पर राखी बांधी। पत्नी रोते-रोते बेहोश हो गई। मां आखिरी बार बेटे का चेहरा देखने के लिए बिलख पड़ी। जैसे ही अर्थी को अंतिम यात्रा के लिए उ

शहीद भाई की कलाई पर बहन ने राखी बांधी:पत्नी बेहोश, मां बोलीं- आखिरी बार चेहरा दिखा दो; युद्धाभ्यास में गई थी 2 जवानों की जान
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
हरियाणा में युद्धाभ्यास के दौरान शहीद हुए 2 जवानों के शव सोमवार सुबह यूपी पहुंच गए। नायक मनीष कुमार (26) का शव जैसे ही शामली पहुंचा, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बहनों ने शहीद फौजी भाई की कलाई पर राखी बांधी। पत्नी रोते-रोते बेहोश हो गई। मां आखिरी बार बेटे का चेहरा देखने के लिए बिलख पड़ी। जैसे ही अर्थी को अंतिम यात्रा के लिए उठाया गया, मां दौड़कर पार्थिव शरीर से लिपट गई। कहने लगी कि आखिरी बार मेरे लाल का चेहरा दिखा दो। इधर, नायक अंकुश कुमार (29) का पार्थिव शरीर बदायूं पहुंचा। श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। परिवार वाले पत्नी को ढांढस बंधाते रहे। उनके छोटे-छोटे बच्चे बार-बार मां से पूछते रहे कि पापा को क्या हुआ, क्या वो कभी वापस नहीं आएंगे? सेना के रूटीन युद्धाअभ्यास के दौरान मनीष और अंकुश टैंक की चपेट में आ गए थे। टैंक दोनों जवानों के ऊपर से गुजर गया था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। भावुक कर देने वाली तस्वीरें- पहले नायक मनीष कुमार के गांव का हाल जानिए… नायक मनीष कुमार परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी तीन बहनें हैं। 2 बहनों गुड्‌डन और मीनाक्षी की शादी हो चुकी है। छोटी बहन ऋतु घर पर पिता रामकुमार, मां मंजू और मनीष की पत्नी बुलबुल रहती है। मनीष का शव फूलों से सजी गाड़ी से सुबह 9 बजे शामली के भाज्जु गांव लाया गया। जैसे ही पार्थिव शरीर घर पहुंचा, मां मंजू और पत्नी बुलबुल बिलख पड़ीं। सेना के जवानों ने ताबूत खोलकर चेहरा दिखाया तो चीख-चीखकर रोने लगीं। परिवार वालों ने समझाकर दूर किया तो एकटक मनीष के चेहरे को देखती रहीं। बुलबुल बेसुध होने लगीं तो एक महिला ने संभाला। चेहरे पर थपथपाया तो चीख पड़ी। फिर भाई ने सहारा दिया। बहनें भाई की फोटो से लिपटकर कहती रहीं कि घर का चिराग बुझ गया। अब रक्षाबंधन किसके साथ मनाएंगे। राखी किसे बांधेंगे। हमारा तो सहारा ही उठ गया। मनीष के पिता रामवीर भी सेना से रिटायर हैं। कहने लगे कि और बेटे होते तो उनको भी सेना में भेजता। अंतिम दर्शन के बाद करीब 2 किमी दूर गांव के श्मशान घाट तक अंतिम यात्रा निकाली गई। चचेरे भाई सूरज ने भाई को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, पूर्व कैबिनेट मंत्री संजीव बालियान समेत लोकदल से विधायक प्रसन्न चौधरी भी पहुंचे। अब बदायूं के अंकुश के बारे में जानिए… नायक अंकुश कुमार बदायूं में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आमगांव के रहने वाले थे। पिता आदेश कुमार भी सेना से रिटायर हैं। उनके चाचा घनेन्द्र सिंह और ताऊ के बेटे अमित कुमार भी सेना में सेवा दे चुके हैं। अंकुश 2010 में नागपुर के कांठी से सेना में भर्ती हुए थे। 2 साल पहले उनका प्रमोशन हुआ था। अमित ने बताया कि शनिवार दोपहर 2 बजे अंकुश ने अपने बच्चों से फोन पर बात की थी। रविवार को घर आने वाले थे। लेकिन, उससे पहले हादसा हो गया। परिवार में पत्नी पूजा, बेटा हर्ष (7) और बेटी नंदिनी (11) भी हैं। छोटा भाई विनीत नौकरी करता है। 2 तस्वीरें- अंतिम यात्रा में परिवार वाले फूट-फूटकर रोए, अंतिम दर्शन का उमड़ा गांव अंकुश का पार्थिव शरीर रविवार सुबह करीब 9 बजे बदायूं पहुंचा। बरेली कैंट से सेना के वाहन में पार्थिव शरीर को शहर के दातागंज तिराहे स्थित डिपॉल स्कूल लाया गया। यहां पहले से ही सेना का दूसरा वाहन फूलों से सजाकर तैयार रखा गया था। पार्थिव शरीर को दूसरे सैन्य वाहन में रखा गया। इसके बाद अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू हुई। करीब 5 किमी की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। 'भारत माता की जय', 'अंकुश कुमार अमर रहे' के नारे लगते रहे। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट सुमित सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। चार थानों की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही। जैसे ही पार्थिव देह आमगांव पहुंचा, परिवार बिलख पड़ा। पत्नी रो-रोकर बेहोश हो गई। परिवार वाले चीख-चीखकर कहने लगे कि अब हमारा क्या होगा। पिता अपने आंसू छिपाते रहे। भाई विनीत उन्हें ढांढस बंधाता रहा। जैसे ही अर्थी उठी, मां पीछे दौड़ पड़ी। कहने लगी कि बेटे को कहां ले जा रहे हो। पत्नी पूजा ने रोते हुए कहा कि मेले के लिए घर लौटना था। अब 2 दिन बाद आए भी हैं तो ऐसे। दरअसल, अंकुश को शनिवार को घर लौटना था। ककोड़ा मेले के लिए छुट्टी भी अप्रूव हो गई थी। लेफ्टिनेंट ने पिता को दिया तिरंगा, बोले- ये राष्ट्र का सबसे बड़ा बलिदान अंकुश को उनके भाई विनीत से मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में लेफ्टिनेंट निखिल कुमार सिंह ने पिता आदेश कुमार को तिरंगा दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा- ये राष्ट्र का सबसे बड़ा बलिदान है। अंकुश हमारे बीच नहीं हैं, ये कभी उनके परिवार को महसूस नहीं होने देंगे। वो हमारे भीतर हैं, ये याद रखा जाएगा। सभी लोग इस परिवार के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। उनकी कमी परिवार को महसूस नहीं होने देंगे। अब जानिए कैसे टैंक से हुआ हादसा… हरियाणा के भोजराज क्षेत्र में सेना का रूटीन युद्ध अभ्यास चल रहा था। इसमें करीब 32 टैंक एक साथ मूवमेंट कर रहे थे। भारी टैंकों के चलने से इलाके में धूल का घना गुबार उठ गया। इससे सामने देखने की क्षमता काफी कम हो गई। इसी दौरान एक टैंक के ड्राइवर को आगे मोर्चे पर तैनात जवान दिखाई नहीं दिए और टैंक दोनों के ऊपर से गुजर गया। तुरंत मौके पर मौजूद सेना के जवानों और अधिकारियों ने दोनों घायलों को संभाला। उन्हें बिना देरी किए हिसार के मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗