स्कन्द शुक्ला बने उप शिक्षा निदेशक:यूपी बोर्ड के अपर सचिव को मिली नियमित प्रोन्नति, 17 अन्य अफसरों का भी प्रमोशन
उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग के 'क' समूह के अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी की है। इसके तहत यूपी बोर्ड में अपर सचिव (पाठ्यक्रम एवं शोध) रहे स्कन्द शुक्ला को उप शिक्षा निदेशक बनाया गया है। स्कन्द शुक्ला मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। वह साल 2000 बैच के प्रांतीय शिक

उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग के 'क' समूह के अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी की है। इसके तहत यूपी बोर्ड में अपर सचिव (पाठ्यक्रम एवं शोध) रहे स्कन्द शुक्ला को उप शिक्षा निदेशक बनाया गया है। स्कन्द शुक्ला मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। वह साल 2000 बैच के प्रांतीय शिक्षा सेवा (पीईएस) अधिकारी हैं। अपने लंबे प्रशासनिक कार्यकाल में उन्होंने कई जिलों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) जैसे पदों पर काम किया है। इसके अलावा, वह बेसिक शिक्षा परिषद में उप सचिव और आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान में प्राचार्य भी रह चुके हैं। इस प्रशासनिक बदलाव और नियमित पदोन्नति के बाद शिक्षा विभाग में प्रक्रिया पूरी हो गई है। उनके साथ 17 और अफसरों को भी पदोन्नति मिली है। शुक्ला की इस पदोन्नति पर यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह, अपर सचिव (प्रशासन) एसके सिंह, उप सचिव शालिनी यादव, रिचा श्रीवास्तव और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव समेत कई लोगों ने बधाई दी है।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗