24 नवंबर 2026, 4:55 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

सेंचुरियन टेस्ट- बांग्लादेश पहली पारी में 91 रन पर ऑलआउट:रबाडा और यानसन ने 3-3 विकेट लिए; जवाब में साउथ अफ्रीका का स्कोर- 88/1

सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को पहली पारी में सिर्फ 91 रन पर समेट दिया। मार्को यानसन और कगिसो रबाडा ने 3-3 विकेट लिए, जबकि एनरिक नॉर्त्या को 2 विकेट मिले। जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 17 ओवर में 1 विकेट पर 88 रन बना लिए। टीम अब बांग्लादेश से सिर्फ 3 रन पीछे है। 4 घंटे देरी से शुरु हुआ

सेंचुरियन टेस्ट- बांग्लादेश पहली पारी में 91 रन पर ऑलआउट:रबाडा और यानसन ने 3-3 विकेट लिए; जवाब में साउथ अफ्रीका का स्कोर- 88/1
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को पहली पारी में सिर्फ 91 रन पर समेट दिया। मार्को यानसन और कगिसो रबाडा ने 3-3 विकेट लिए, जबकि एनरिक नॉर्त्या को 2 विकेट मिले। जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 17 ओवर में 1 विकेट पर 88 रन बना लिए। टीम अब बांग्लादेश से सिर्फ 3 रन पीछे है। 4 घंटे देरी से शुरु हुआ मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में सोमवार को बारिश के कारण मुकाबला करीब 4 घंटे की देरी से शुरू हुआ। साउथ अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बांग्लादेश की टीम 33.3 ओवर ही खेल सकी। बांग्लादेश के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। तंजिद हसन 3 रन बनाकर मार्को यानसन की गेंद पर आउट हुए। महफिजुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। एनरिक नॉर्त्या ने उन्हें बोल्ड किया। इसके बाद अगली ही गेंद पर नॉर्त्या ने कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को भी बोल्ड कर दिया। मोमिनुल हक ने 18 रन बनाए, लेकिन वियान मुल्डर की गेंद पर बोल्ड हो गए। लिटन दास 8 रन बनाकर यानसन का शिकार बने। तोहिद हृदोय ने 19 रन की पारी खेली। उन्हें साइमन हार्मर ने आउट किया। बांग्लादेश ने 6 रन के अंदर आखिरी 5 विकेट गंवाए मार्करम और एकरमैन ने दिलाई तेज शुरुआत साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान एडेन मार्करम ने 23 गेंद पर 21 रन बनाए। उन्हें इबादत हुसैन ने लिटन दास के हाथों कैच कराया। इसके बाद मार्कस एकरमैन और जुबैर हमजा ने पारी संभाली। स्टंप्स तक एकरमैन 53 गेंद पर 46 रन और हमजा 27 गेंद पर 9 रन बनाकर नाबाद रहे।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗