22 अक्टूबर 2026, 6:46 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

संतकबीरनगर में शिक्षक चुनाव के लिए पोलिंग पार्टी रवाना:7 केंद्रों पर कल होगा मतदान, 1540 मतदाता डालेंगे वोट

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए संतकबीरनगर में गुरुवार सुबह पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। विकास भवन परिसर स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर से मतदान कर्मियों को सात मतदान केंद्रों के लिए भेजा गया। जिले में चुनाव से जुड़ी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई थीं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी

संतकबीरनगर में शिक्षक चुनाव के लिए पोलिंग पार्टी रवाना:7 केंद्रों पर कल होगा मतदान, 1540 मतदाता डालेंगे वोट
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए संतकबीरनगर में गुरुवार सुबह पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। विकास भवन परिसर स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर से मतदान कर्मियों को सात मतदान केंद्रों के लिए भेजा गया। जिले में चुनाव से जुड़ी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई थीं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम सत्य प्रकाश ने बताया कि मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। जिले में कुल 1540 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, मतदान अधिकारियों और माइक्रो ऑब्जर्वर्स को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। विकास भवन से सात केंद्रों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां मतदान कराने के लिए गुरुवार सुबह 9 बजे विकास भवन परिसर स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिम्मेदार कर्मचारी बुधवार तक मतदान की तैयारियों में जुटे रहे। प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं, ताकि निर्धारित समय पर मतदान शुरू कराया जा सके। जिले में 1540 मतदाता करेंगे मतदान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश के मुताबिक, गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए जिले में सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन सांथा, मेहदावल, सेमरियावां, बघौली, खलीलाबाद, नाथनगर और हैंसर बाजार शामिल हैं। इन केंद्रों पर कुल 1540 मतदाता वोट डालेंगे। निष्पक्ष मतदान के लिए अधिकारियों को निर्देश प्रशासन ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, मतदान अधिकारियों और माइक्रो ऑब्जर्वर्स को अपनी जिम्मेदारी निर्धारित समय और निर्देशों के अनुसार निभाने को कहा है। अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने और निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। एडीएम सत्य प्रकाश ने बताया कि कंट्रोल रूम 23 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा। शिकायत या निर्वाचन संबंधी जानकारी के लिए टेलीफोन नंबर 05547-226098 पर संपर्क किया जा सकता है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗