अगर आप बिना बाजार के जोखिम के अपनी बचत पर तय रिटर्न पाना चाहते हैं, तो स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आपके लिए एक ऑप्शन साबित हो सकती है. कई सरकारी बैंक 444 दिनों की FD पर सामान्य ग्राहकों के साथ-साथ वरिष्ट नागरिकों को भी ब्याज दे रहे हैं. खास बात यह है कि इसमें सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलता है.
हालांकि, अलग-अलग बैंकों में ब्याज दर एक जैसी नहीं है. ब्याज दर में थोड़ा अंतर भी बड़ी रकम पर मिलने वाली मैच्योरिटी रकम में बदलाव कर सकता है. ऐसे में अगर आप 20 लाख रुपए की FD करने के बारे में सोच रहे हैं, तो बैंक की ब्याज दर के साथ-साथ टैक्स से जुड़े नियमों को समझना भी जरूरी है.
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की 444 दिन की FD
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की 444 दिनों की स्पेशल FD में सीनियर सिटीजन को 7.25% और अन्य ग्राहकों को 6.75% सालाना ब्याज दिया जा रहा है. ऐसे में अगर 20 लाख रुपए जमा किए जाएं, तो दिए गए कैलकुलेशन के मुताबिक:
सीनियर सिटीजन के लिए
- निवेश: 20 लाख
- ब्याज दर: 7.25%
- अवधि: 444 दिन
- अनुमानित ब्याज: 1,82,671
- मैच्योरिटी रकम: करीब 21.83 लाख
अन्य ग्राहकों के लिए
- निवेश: 20 लाख
- ब्याज दर: 6.75%
- अवधि: 444 दिन
- अनुमानित ब्याज: 1,69,663
- मैच्योरिटी रकम: करीब 21.70 लाख
यानी दिए गए अनुमान के मुताबिक 20 लाख रुपए की जमा रकम 444 दिनों के बाद सीनियर सिटीजन के मामले में करीब 21.83 लाख रुपए और अन्य ग्राहकों के मामले में करीब 21.70 लाख रुपए हो सकती है.
इंडियन ओवरसीज बैंक की स्पेशल FD
इंडियन ओवरसीज बैंक की 444 दिनों की स्पेशल FD पर सीनियर सिटीजन के लिए 7.10% और अन्य ग्राहकों के लिए 6.60% सालाना ब्याज दिया जा रहा है.
सीनियर सिटीजन के लिए
- निवेश: 20 लाख
- ब्याज दर: 7.10%
- अवधि: 444 दिन
- अनुमानित ब्याज: 1,78,762
- मैच्योरिटी रकम: करीब 21.79 लाख
अन्य ग्राहकों के लिए
- निवेश: 20 लाख
- ब्याज दर: 6.60%
- अवधि: 444 दिन
- अनुमानित ब्याज: 1,65,772
- मैच्योरिटी रकम: करीब 21.66 लाख
स्पेशल FD में निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- सीनियर सिटीजन को आमतौर पर सामान्य ग्राहकों से ज्यादा ब्याज मिलता है.
- FD से मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में आता है.
- कुछ मामलों में ब्याज पर TDS लागू हो सकता है.
- अलग-अलग बैंकों की स्पेशल FD में ब्याज दर और शर्तें अलग हो सकती हैं.
चॉकलेट के नाम पर सेहत से खिलवाड़, फैक्ट्री में मिली गंदगी, लाइसेंस सस्पेंड




