5 नवंबर 2026, 7:27 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

सिपाही पर 10 साल तक शोषण का आरोप:जालौन में 15 साल की युवती से शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, कई बार कराया गर्भपात

जालौन में एक पुलिसकर्मी पर युवती को शादी का झांसा देकर करीब 10 साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। पीड़िता का कहना है कि जब आरोपी ने पहली बार उसके साथ संबंध बनाए, तब वह महज 15 साल की थी और कक्षा 11 में पढ़ती थी। आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसका शोषण किया और कई बार गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। अब सिपाही की नौकरी मिलने के

सिपाही पर 10 साल तक शोषण का आरोप:जालौन में 15 साल की युवती से शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, कई बार कराया गर्भपात
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
जालौन में एक पुलिसकर्मी पर युवती को शादी का झांसा देकर करीब 10 साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। पीड़िता का कहना है कि जब आरोपी ने पहली बार उसके साथ संबंध बनाए, तब वह महज 15 साल की थी और कक्षा 11 में पढ़ती थी। आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसका शोषण किया और कई बार गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। अब सिपाही की नौकरी मिलने के बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया है। पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है। उसका आरोप है कि आरोपी दूसरी जगह शादी करने की तैयारी कर रहा है। विरोध करने पर पुलिस में होने का रौब दिखाकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। 2015 में स्कूल से होटल ले जाने का आरोप आटा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि उरई के रामनगर ईदगाह के पीछे रहने वाला उसका रिश्तेदार मनीष कुमार 2015 में उसके संपर्क में आया था। उस समय उसकी उम्र करीब 15 साल थी और वह कक्षा 11 में पढ़ती थी। आरोप है कि मनीष उसे स्कूल से होटल ले गया। वहां परिवार को सहारा देने और शादी करने का भरोसा देकर उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर कई बार कराया गर्भपात पीड़िता का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर आरोपी लगातार उसका शोषण करता रहा। इस दौरान कई बार गर्भवती होने पर उसे बाहर ले जाकर गर्भपात कराया गया। वह बच्चा पैदा करने की बात कहती तो आरोपी शादी नहीं होने का हवाला देकर उसे रोक देता था। नौकरी मिलने के बाद शादी से किया इनकार युवती के मुताबिक, आरोपी को पुलिस विभाग में सिपाही की नौकरी मिल गई। इसके बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया। अब वह दूसरी जगह शादी करने की तैयारी कर रहा है। विरोध करने पर पुलिसकर्मी होने का रौब दिखाते हुए उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। मां की मौत के बाद पिता पर परिवार की जिम्मेदारी पीड़िता ने बताया कि उसकी मां का करीब 20 साल पहले निधन हो चुका है। बुजुर्ग पिता मेहनत-मजदूरी करके परिवार का खर्च उठाते हैं। छोटे भाई की इंजीनियरिंग की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी परिवार पर है। युवती ने बीएमएलटी और बीए की पढ़ाई की है। फिलहाल वह अपनी पैथोलॉजी लैब चलाकर परिवार की आर्थिक मदद कर रही है। उसने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के नाबालिग होने के समय के कथित यौन शोषण को देखते हुए उसकी पहचान उजागर करने वाले गांव, नाम और पारिवारिक पहचान संबंधी विवरण प्रकाशित नहीं किए गए हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस का पक्ष उपलब्ध होने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाना चाहिए।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗