7 नवंबर 2026, 1:50 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

संभल में परचून दुकान आग का गोला बनी, 3 झुलसे:दुकान में अंडे उबालते समय हादसा, दादा और दो पोते झुलसे

संभल के बेला गांव में शुक्रवार शाम परचून की दुकान में आग लगने से दुकानदार और उनके दो पोते झुलस गए। आग इतनी तेजी से फैली कि तीनों उसकी चपेट में आ गए। दुकानदार की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पेट्रोल की वजह से तेजी से फैली आग घटना असमोली थाना क्षेत्र में शाम करीब सात बजे हुई। बेला गांव के रहने वाले

संभल में परचून दुकान आग का गोला बनी, 3 झुलसे:दुकान में अंडे उबालते समय हादसा, दादा और दो पोते झुलसे
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
संभल के बेला गांव में शुक्रवार शाम परचून की दुकान में आग लगने से दुकानदार और उनके दो पोते झुलस गए। आग इतनी तेजी से फैली कि तीनों उसकी चपेट में आ गए। दुकानदार की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पेट्रोल की वजह से तेजी से फैली आग घटना असमोली थाना क्षेत्र में शाम करीब सात बजे हुई। बेला गांव के रहने वाले रामकिशन (58) पुत्र शिवलाल घर से कुछ दूरी पर परचून की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार शाम वह दुकान में छोटे गैस सिलेंडर पर बेचने के लिए अंडे उबाल रहे थे। इसी दौरान गैस लीक होने से आग लग गई। दुकान में रखे 10 से 15 लीटर पेट्रोल के कारण आग तेजी से फैल गई। रामकिशन को बचाने पहुंचे उनके पोते गोविंदा और विनीत भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। तीनों को शाम करीब 7:30 बजे CHC असमोली ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर रामकिशन को रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें असमोली कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए। दुकान का सामान जलकर राख आग से दुकान में रखा फ्रिज, इलेक्ट्रॉनिक सामान और परचून का सामान जल गया। नुकसान करीब एक लाख रुपए बताया गया है। रात 10:30 बजे CO असमोली अमन सिंह ने बताया कि अंडे उबालते समय हाथ लगने से पेट्रोल की बोतल गिर गई थी, जिससे आग लगी। उन्होंने बताया कि दादा और दोनों पोते अस्पताल में भर्ती हैं। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗