सामूहिक जप और दीप यज्ञ:गोमतीनगर विस्तार के गायत्री शक्तिपीठ में माताजी की जयंती मनाई
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित गायत्री शक्तिपीठ में भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर सामूहिक जप और दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। दीप यज्ञ में एक हजार दीप प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के बड़ी संख्या में साधकों ने हिस्सा लिया। साधकों ने सामूहिक जप के साथ आध्यात्मिक साधना का संकल्प लिया। गायत्री परिवार

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित गायत्री शक्तिपीठ में भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर सामूहिक जप और दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। दीप यज्ञ में एक हजार दीप प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के बड़ी संख्या में साधकों ने हिस्सा लिया। साधकों ने सामूहिक जप के साथ आध्यात्मिक साधना का संकल्प लिया। गायत्री परिवार की ओर से आगामी 2 अक्टूबर को साधना शिविर संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इसमें गायत्री परिवार के सदस्य सामूहिक रूप से साधना का संकल्प लेंगे। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं, युवाओं और गायत्री परिवार के साधकों के शामिल होने की संभावना है। गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी शिव शंकर मिश्रा ने बताया कि बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को सभी साधक सामूहिक रूप से साधना का संकल्प लेंगे और युग परिवर्तन में अपनी आहुति समर्पित करेंगे। ट्रस्टी सुरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में साधकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और सामूहिक साधना के संकल्प को आगे बढ़ाने की अपील की। आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार साधना शिविर का उद्देश्य गायत्री परिवार के साधकों को नियमित साधना से जोड़ना और सामूहिक आध्यात्मिक प्रयास को विस्तार देना है.
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗