23 नवंबर 2026, 2:49 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

'सिर्फ CV नहीं, चरित्र भी मजबूत बनाएं':वायुसेना प्रमुख बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे आशुतोष दीक्षित, बोले- असफलता भी सफलता का हिस्सा

लखनऊ के CMS गोल्फ सिटी कैंपस में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें वायुसेना प्रमुख बनने के बाद पहली बार एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित लखनऊ पहुंचे। उनके साथ एस्ट्रोनॉट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी मौजूद रहे। दोनों ने छात्रों की विज्ञान प्रदर्शनी देखी और उनके मॉडल व प्रयोगों की जानकारी ली। इस दौरान आशुतोष दीक्षित ने युवाओं को

'सिर्फ CV नहीं, चरित्र भी मजबूत बनाएं':वायुसेना प्रमुख बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे आशुतोष दीक्षित, बोले- असफलता भी सफलता का हिस्सा
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखनऊ के CMS गोल्फ सिटी कैंपस में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें वायुसेना प्रमुख बनने के बाद पहली बार एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित लखनऊ पहुंचे। उनके साथ एस्ट्रोनॉट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी मौजूद रहे। दोनों ने छात्रों की विज्ञान प्रदर्शनी देखी और उनके मॉडल व प्रयोगों की जानकारी ली। इस दौरान आशुतोष दीक्षित ने युवाओं को बड़े सपने देखने, मेहनत करने और चरित्र मजबूत बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ CV बनाने पर ध्यान न दें, बल्कि अपना चरित्र भी मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि फेल्योर इज नॉट द ऑपोजिट ऑफ सक्सेस। इट इज ऑफन पार्ट ऑफ द जर्नी टुवर्ड्स इट। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल मानवता की तरक्की के लिए होना चाहिए। सिर्फ यह न सोचें कि हम क्या बना सकते हैं, बल्कि यह भी सोचें कि इससे किसे फायदा होगा? क्या यह सुरक्षित है? क्या यह सभी के लिए उचित है? बी गुड प्रोफेशनल्स, बट अबव ऑल, बी गुड ह्यूमन बीइंग्स। CMS का दावा है कि छात्रों के प्रयोगों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इसके लिए Voyager Mixstix Microgravity Student Research Programme शुरू किया गया है। अर्थाइजन और इजराइल के राकिया मिशन के सहयोग से कक्षा 6 से 12 तक के छात्र प्रयोग तैयार करेंगे। चयनित प्रयोगों को 2027 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर आजमाया जा सकता है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗