22 अक्टूबर 2026, 5:53 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

सौरव दास-रांका की बेल पर ध्रुव राठी बोले- 'हमारे मॉडर्न डे के फ्रीडम फाइटर्स'

सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को SEM कोर्ट से सशर्त जमानत मिलने पर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, सौरव और आशुतोष आपका फिर से स्वागत है. हमारे मॉडर्न डे के फ्रीडम फाइटर्स.'

सौरव दास-रांका की बेल पर ध्रुव राठी बोले- 'हमारे मॉडर्न डे के फ्रीडम फाइटर्स'
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को SEM कोर्ट से सशर्त जमानत मिलने पर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, सौरव और आशुतोष आपका फिर से स्वागत है. हमारे मॉडर्न डे के फ्रीडम फाइटर्स.'

Welcome back Saurav & Ashutosh! Our modern day freedom fighters 🇮🇳 https://t.co/700dJb0rU1

— Dhruv Rathee (@dhruv_rathee) October 21, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट ने  रिहा करने का आदेश दिया है. दोनों को दो दिन की न्यायिक हिरासत के बाद एसईएम कोर्ट के सामने पेश किया गया था. इससे पहले कोर्ट ने उनसे जुड़े मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. दिल्ली पुलिस ने रांका-दास की हिरासत तीन दिन बढ़ाने की अपील की थी,लेकिन कोर्ट ने उनको रिहा करने का फैसला सुनाया.

इससे पहले सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने न्यायिक हिरासत के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर अपनी याचिका को बुधवार को वापस ले लिया. विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) की कोर्ट ने उन्हें 21 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था, जिसके खिलाफ सौरव और आशुतोष दिल्ली हाईकोर्ट गए थे.

सीजेपी नेताओं ने जताई खुशी

आशुतोष रांका, सौरव दास को जमानत मिलने पर सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके से लेकर CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने खुशी जताई है. दीपके ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, मेरे भाई अब आजाद हैं. आशु और सौरव मुझसे बड़े लीडर हैं. अपने नेताओं के ऑर्डर फॉलो करने में मुझे खुशी होगी. जान हाजिर है. लेकिन इसके बाद मेरे बिना कोई भी गार्डन में अकेले नहीं घूमेगा'

सौरव दास, आशुतोष रांका को जमानत मिलने पर अभिजीत दीपके बोले- 'अब मेरे बिना कोई...'

रांका-दास की जमानत पर क्या बोलीं रत्ना सिंह?

सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने रांका और दास की जमानत को लेकर कहा, देर हुई है लेकिन आखिरकार इन लड़कों को जमानत मिल गई. मुझे लगता है कि सीजेपी के तौर पर हम पूरी तरह महसूस करते थे कि यह जरूरी था. अब जब वह इनको जमानत मिल गई है तो हम खुश हैं.

सौरव दास-रांका की जमानत पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, 'मेरे भाई...'

 

 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗