28 अक्टूबर 2026, 4:15 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान

राजस्थान के सिरोही जिले में आज पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान होगा. इस चरण में जिला परिषद के 14 वार्डों और 4 पंचायत समितियों के 74 वार्डों के लिए वोट डाले जाएंगे. मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक ईवीएम के जरिए मतदान कराया जाएगा. दूसरे च

सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

राजस्थान के सिरोही जिले में आज पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान होगा. इस चरण में जिला परिषद के 14 वार्डों और 4 पंचायत समितियों के 74 वार्डों के लिए वोट डाले जाएंगे. मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक ईवीएम के जरिए मतदान कराया जाएगा. दूसरे चरण के चुनाव में जिले के कुल 3 लाख 54 हजार 650 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. मतदान के लिए जिले में 353 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर मतदाता पहुंचकर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाल सकेंगे.

इस चरण में सिरोही, रेवदर, पिंडवाड़ा और भावरी पंचायत समितियों के 74 वार्डों में मतदान होगा. इसके साथ ही जिला परिषद के 14 वार्डों के लिए भी वोट डाले जाएंगे. चुनाव को लेकर प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं, ताकि मतदाताओं को वोट डालने में परेशानी न हो.

कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार

शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस की मोबाइल टीमें और सुपरविजन टीमें तैनात रहेंगी. ये टीमें अलग-अलग मतदान केंद्रों पर नजर रखेंगी और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करेंगी.

जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखेंगे. प्रशासन का प्रयास है कि सभी मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग कराई जाए.

राजस्थान में IAS-IPS दंपत्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप, 40 विला खरीदे, विपक्ष के निशाने पर सरकार

शाम 6 बजे तक होगा मतदान

जिले के सभी निर्धारित मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम 6 बजे तक चलेगा. मतदाताओं से अपील है कि वे निर्धारित समय के भीतर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें. दूसरे चरण के इस चुनाव में जिला परिषद और पंचायत समितियों के वार्डों के लिए मतदाताओं का फैसला उम्मीदवारों की चुनावी स्थिति तय करने में अहम भूमिका निभाएगा.

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗