8 नवंबर 2026, 2:18 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

सालों बाद फिर मिले 'कुसुम' के अभय-कुसुम, दिवाली पर पुरानी यादों में खोए सितारे

टीवी की दुनिया में कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं, जो शो खत्म होने के सालों बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए रखती हैं. ऐसी ही एक जोड़ी छोटे पर्दे के लोकप्रिय सीरियल 'कुसुम' में नजर आई थी. इस शो में कुसुम और अभय का किरदार निभाने वाले नौशीन अली सरदार और अनुज सक्सेना एक बार फिर साथ नजर आए.

सालों बाद फिर मिले 'कुसुम' के अभय-कुसुम, दिवाली पर पुरानी यादों में खोए सितारे
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

टीवी की दुनिया में कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं, जो शो खत्म होने के सालों बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए रखती हैं. ऐसी ही एक जोड़ी छोटे पर्दे के लोकप्रिय सीरियल 'कुसुम' में नजर आई थी. इस शो में कुसुम और अभय का किरदार निभाने वाले नौशीन अली सरदार और अनुज सक्सेना एक बार फिर साथ नजर आए.

दोनों दीपावली के मौके पर शो के पुराने कलाकारों के साथ मिले और इस दौरान जमकर मस्ती और डांस किया. उनकी मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं.

साथ दिखे अभय और कुसुम

दरअसल, नौशीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस मुलाकात की कुछ झलकियां शेयर की हैं. वीडियो में नौशीन नीली साड़ी पहने नजर आ रही हैं, जबकि अनुज सक्सेना काले सूट और सफेद शर्ट में काफी स्मार्ट लग रहे हैं. दोनों साथ में हंसते, डांस करते और तस्वीरें खिंचवाते दिखाई दे रहे हैं. उनकी साथ में मौजूदगी ने एक बार फिर टीवी के दर्शकों को कुसुम और अभय की जोड़ी की याद दिला दी.

इस मुलाकात में शो से जुड़े दूसरे पुराने कलाकार भी शामिल हुए. सीरियल में कुसुम और अभय की बेटी काली का किरदार निभाने वाली  एक्ट्रेस रुचा गुजराती भी दीपावली सेलिब्रेशन में नजर आईं. वीडियो में सभी कलाकार एक-दूसरे के साथ मस्ती करते दिखाई दिए. इस दौरान पूरी टोली फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के मशहूर गाने 'बोले चूड़ियां' पर डांस करती नजर आई. कलाकारों की इस मस्ती ने पुराने सीरियल के फैंस को काफी खुश कर दिया.

          View this post on Instagram                      

A post shared by NAUSHEENALISARDAR (@nausheenalisardar)

ऐसी थी अभय-कुसुम की जोड़ी

नौशीन अली सरदार और अनुज सक्सेना की जोड़ी सीरियल 'कुसुम' की शुरुआती कहानी का अहम हिस्सा थी. शो में नौशीन ने कुसुम देशमुख और अनुज ने अभय कपूर का किरदार निभाया था. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी.एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बने इस सीरियल का प्रसारण मई 2001 में शुरू हुआ था. करीब चार साल तक दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद नवंबर 2005 में यह शो खत्म हुआ.

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗