सहारनपुर के ADM संतोष बहादुर सिंह का ट्रांसफर:मैनपुरी के CDO बनाए गए, 2011 इकरा हसन से विवाद के बाद चर्चाओं में आए थे
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात 34 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें सहारनपुर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष बहादुर सिंह भी शामिल हैं। उन्हें अब मैनपुरी का मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाया गया है। उन्होंने 15 मई 2025 को सहारनपुर में ADM वित्त एवं राजस्व का पद संभाला था। संतोष बहादुर सिंह 2011 बैच के PCS अधिका

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात 34 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें सहारनपुर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष बहादुर सिंह भी शामिल हैं। उन्हें अब मैनपुरी का मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाया गया है। उन्होंने 15 मई 2025 को सहारनपुर में ADM वित्त एवं राजस्व का पद संभाला था। संतोष बहादुर सिंह 2011 बैच के PCS अधिकारी हैं। उनका जन्म 24 जुलाई 1974 को बलिया में हुआ था। प्रशासनिक सेवा में उनकी पहली पोस्टिंग 25 जुलाई 2011 को आगरा में डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुई थी। इसके बाद सितंबर 2012 में उन्हें रामपुर का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया। आगरा से सहारनपुर तक संभाली कई जिम्मेदारियां रामपुर में करीब दो साल काम करने के बाद उन्होंने 2014 से 2016 तक मुरादाबाद में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाली। 2016 में उनका तबादला मेरठ हुआ, जहां वह 2018 तक डिप्टी कलेक्टर रहे। 17 मार्च 2018 को उन्हें गाजियाबाद का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। 2021 में उनका तबादला बरेली हुआ। इसके बाद 15 मई 2025 को उन्हें सहारनपुर में ADM वित्त एवं राजस्व की जिम्मेदारी दी गई। सांसद इकरा हसन से विवाद के बाद चर्चा में आए थे संतोष बहादुर सिंह कैराना सांसद इकरा हसन से हुए विवाद के बाद भी चर्चा में आए थे। सांसद ने प्रशासन से उनकी शिकायत की थी। इकरा हसन का आरोप था कि वह एक मामले को लेकर ADM से मिलने पहुंची थीं, जहां उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें "गेट आउट" कहा गया। हालांकि, संतोष बहादुर सिंह ने सांसद के आरोपों को खारिज किया था। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए थे। सहारनपुर में नए ADM की तैनाती का इंतजार सरकार की तबादला सूची के मुताबिक संतोष बहादुर सिंह अब मैनपुरी में CDO की जिम्मेदारी संभालेंगे। सहारनपुर में उनकी जगह अभी किसी अधिकारी की तैनाती नहीं की गई है। नई पोस्टिंग का आदेश जारी होने के बाद ही जिले को नया ADM वित्त एवं राजस्व मिलेगा।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗