सहारनपुर में महिला पंचायत सहायक की गला दबाकर हत्या:उम्र- 27 साल, कमरे में बेड पर मिली लाश, भाई जगाने पहुंचा तो पता चला
सहारनपुर में 27 साल की महिला पंचायत सहायक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। लाश कमरे में चारपाई पर मिली। शुक्रवार सुबह जब भाई जगाने पहुंचा तो बहन कोमल को बेहोशी की हालत में पाया। पानी के छींटे मारने के बाद भी नहीं उठी तो भागकर पुलिस के पास गया। कहा कि घर पर बहन की हत्या हो गई है। पुलिस, फॉरेंसिक टीमों के साथ मौके पर पहुंची। सबूत जुटाकर

सहारनपुर में 27 साल की महिला पंचायत सहायक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। लाश कमरे में चारपाई पर मिली। शुक्रवार सुबह जब भाई जगाने पहुंचा तो बहन कोमल को बेहोशी की हालत में पाया। पानी के छींटे मारने के बाद भी नहीं उठी तो भागकर पुलिस के पास गया। कहा कि घर पर बहन की हत्या हो गई है। पुलिस, फॉरेंसिक टीमों के साथ मौके पर पहुंची। सबूत जुटाकर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पता चला कि रात में घर पर कोमल और उसका भाई ही था। माता-पिता रोज की तरह घर के बाहर सो रहे थे। घटना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर नागल थाना क्षेत्र के लखनौर गांव की है। खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई थी लखनौर गांव में वीरेंद्र और राजवती देवी अपने परिवार के साथ रहते हैं। घर में बड़ी बेटी कोमल के अलावा 2 बेटे हैं। मां ने बताया- कोमल संविदा पर महिला पंचायत सहायक थी। गुरुवार रात उसने खाना खाया। फिर वह अपने कमरे में सोने चली गई। एक बेटा काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ है। दूसरा बेटा आशीष घर में ही था। मैं और पति, दोनों ने घर के काम खत्म किए और रोज की तरह घर के सामने बने घेर में सोने चले गए। सुबह चीख-पुकार सुनकर नींद खुली, पता चला बेटी की हत्या हुई राजवती देवी ने बताया- शुक्रवार सुबह 8 बजे चीख-पुकार सुनकर आंख खुली। भागकर घर पहुंचे तो पुलिस पहले से मौजूद थी। चारपाई पर कोमल की लाश पड़ी थी। पूछा तो हत्या का पता चला। आशीष को आवाज लगाई तो पता चला कि वह घर में नहीं हैं। पुलिस ने उसे थाने में बिठा रखा है। उसने ही सुबह में सबसे पहले थाने जाकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उन्होंने रोते हुए कहा- मेरा घर उजड़ गया। कोई मेरा घर फिर से बसा दे। परिजन का आरोप- गला दबाकर हत्या हुई एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया- सुबह में घर में युवती की लाश मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन से घटना की जानकारी ली। उनका आरोप है कि गला दबाकर हत्या की गई है। मौके से सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवा दिए गए हैं। हत्या है या कुछ और, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही किया जाएगा। --------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- मॉडल श्रद्धा का तीसरा VIDEO, शिवा हत्याकांड की कहानी सुनाई:बोली- मैंने उसे कूदते हुए देखा; लखनऊ से नेपाल भागी, CCTV में दिखी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का पिछले 12 घंटे में गुरुवार को तीसरा वीडियो सामने आया है। श्रद्धा ने 9 अक्टूबर यानी घटना वाली रात की पूरी कहानी बताई है। श्रद्धा ने कहा- वह हत्या नहीं, सुसाइड था। मैंने अपनी आंखों से उसे कूदते हुए देखा। अगर वहां के CCTV कैमरे देखे जाएंगे, तो सब कुछ सामने आ जाएगा। उसमें दिखेगा कि वह किस तरह कूदा था। पूरी खबर पढ़ें…
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗

