हाईवे पार कर रही महिला को कार ने रौंदा, मौत:वाराणसी में ग्रामीणों ने चक्का जाम किया, वाहनों की कतार लगी
वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत लठिया हाईवे पर रविवार शाम करीब तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से सड़क पार कर रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मृतका की पहचान लठिया निवासी घूरेलाल की पत्नी सुगरा देवी (45) के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार म

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत लठिया हाईवे पर रविवार शाम करीब तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से सड़क पार कर रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मृतका की पहचान लठिया निवासी घूरेलाल की पत्नी सुगरा देवी (45) के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और कार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और काफ़ी देर तक यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतका को तीन बच्चे बताए गए है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एसीपी बोले- तलाशा जा रहा वाहन एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि मौके पर स्थिति नियंत्रण में है। शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। वाहन की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
